By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: यदि कैरेट में झोल निकला तो मुकदमों की बाढ़ नज़र आएगीl
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > यदि कैरेट में झोल निकला तो मुकदमों की बाढ़ नज़र आएगीl
उत्तर प्रदेशराज्य

यदि कैरेट में झोल निकला तो मुकदमों की बाढ़ नज़र आएगीl

Omkar Tripathi
Last updated: June 5, 2025 5:31 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
SHARE

जौनपुर/ वाराणसीl जैसे मौसम में हीट व कोल्ड वेव, मानसून हो अथवा समुद्री तूफान या फ़िर भूकंप, यह पैकेज में एक के बाद एक लहर की तरह आफत बनकर आता है, तब प्रकृति के साथ खेलने वालों को यह ग्रास बनाता हैl उसी तरह जब किसी उत्पाद में मिलावट के साथ ठगी की मुहर लगती है, तब ब्रांड की वैल्यू शेयर बाजार सरीखे जमीन से नीचे जाने लगती हैl बाबा रामदेव के पतंजलि वाले उत्पाद सबसे बड़े उदाहरण हैंl ‘ज्वेलरी’ का कारोबार गुणवत्ता और विश्वास पर चलता है, जब इसमें ग्राहक का भरोसा टूटता है तब यह रेत के महल सरीखे भरभरा जाता है, वही हाल कीर्तिकुंज के साथ शुरू हो चुका हैl

जौनपुर में कीर्तिकुंज ज्वेलर्स के खिलाफ शहर कोतवाली में दर्ज हुए धोखाधडी और धमकी के मुकदमे की श्रृंखला बढ़ने की संभावना प्रबल होती जा रही हैl तमाम ग्राहक जिन्होंने इसके यहां से ज्वेलरी खरीदी है, वह भी अब टंच कराने लगे हैंl कीर्तिकुंज से हफ़्ता लेने वाले नौकरशाह और अपराधी आकाओं ने उसके लिए पैरवी करने से हाथ खींच लिए हैंl पुलिस अफ़सर शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्र ने सारे ऊपरी दबाव और लाखों की रकम को दरकिनार करते हुए मुकदमा दर्ज कर लियाl चार महीने से कीर्तिकुंज ज्वेलरी शॉप पर दौड़कर थकने के बाद पीड़ित हिमांशु मिश्र की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया तो वाराणसी समेत पूर्वांचल की सर्राफा मण्डियों में हड़कम्प मच गयाl क्योंकि इसने पिछले महीने तीन दिन 50 फीसदी जीएसटी फ्री करके मेकिंग चार्ज भी मामूली रखा तो छोटे व्यापारियों को भी भारी नुकसान हुआl इस तरह का खेल वह आयेदिन खेलता हैl

जौनपुर शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्र के मुताबिक मामले की गंभीरता देख एस पी डॉ कौषतुभ ने चार जून को विवेचक यानी जांच अधिकारी बदलकर अपराध शाखा के एक अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंप दी हैl माना जा रहा है कि इन दिनों जनपद में चोरी, हत्याओं की बाढ़ से हलकान पुलिस अधीक्षक इस ठग को सबक सिखाकर अपने महकमे के सख्त इकबाल का संदेश देना चाहते हैंl वजह जो भी हो लेकिन, वर्षों बाद ग्राहकों और छोटे व्यापारियों के लिए डायनासोर बना यह गोल्ड माफिया कायदे से फंस गया हैl इसने सिद्दीकपुर में जो वाहन एजेंसी खोली है उसमें ग्राम समाज का चकरोड और किसान की जमीन भी अपने वाहन शोरूम वाले भवन के नीचे दबा ली हैl रकम की गड्डी से दबे तत्कालीन राजस्व अधिकारी तो चुप रहे लेकिन अब आर टी आई कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैंl 

इसी तरह शहर के चाहरसू चौराहे वाले पहले ज्वेलरी शोरूम में व्यापारी अग्रवाल बंधु के भवन की छत पर इसने कब्जा कर लिया है जो आज भी दिख रहा हैl तब के पुलिस अफसरों और मुख्तार- मुन्ना बजरंगी गिरोह के गुर्गों ने इसके पक्ष में अग्रवाल बंधु को धमकी देकर अपनी हफ़्ता वसूली की रकम बढ़ा ली थी, वही विरासत अब तक चली आ रही थी, लेकिन वर्तमान शहर कोतवाल श्री मिश्र ने इस राह में कंक्रीट की दीवार खड़ी कर दी हैl

बीते 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर्व के मद्देनजर सोने- चांदी के रेट एक लाख का आंकड़ा पार करने को मचल रहे थे, तब कीर्तिकुंज संचालक ने गिफ्ट हैम्पर स्कीम के तहत तीन दिन 50 फीसदी जीएसटी फ्री का विज्ञापन अखबारों में दियाl जबकि किसी भी उद्यमी को जीएसटी फ्री का कोई अधिकार नहीं है,बल्कि बेचे गए उत्पाद की रसीद पर भी इसकी रकम दर्शानी पड़ती है, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया, जाहिर है रसीद भी नकली देता होगाl पेपरों में विज्ञापन देख बचत के भ्रम में इसके यहां ग्राहकों का मेला लगने लगा तो छोटे व्यापारियों से ग्राहक वही छुट मांगने लगे, मांग पूरी न होने पर धंधा चौपट होने लगाl

प्रमुख अखबारों में छपे विज्ञापन में 50 फीसदी जीएसटी फ्री की बाबत जिले के जीएसटी अधिकारी सुरेंद्र कैथल ने कहा कि इसका अधिकार तो मुझे भी नहीं हैl भ्रम फैलाकर जो चाहे करे उससे विभाग का कोई लेना- देना नहीं l यहां दिलचस्प ये है कि जब ग्राहकों को खाद्यान, कपड़ों व अन्य सामान पर जीएसटी भरनी पड़ती है तो जेवर पर कैसे छूट मिलेगी? जाहिर है ज्वेलरी का जगलर नकली रसीद का खेल करता है, इससे राजस्व की भी हानि होती हैl इसी तरह कपड़ों के कई शो रूम में ब्रांडेड के नाम पर ग्राहकों से नकली कपड़े पर असली दाम की वसूली हो रही है, जबकि दिया जाने वाला कपड़ा मूल ब्रांड की नकल होता है या उसमें कमी के चलते रिजेक्टेड होता हैl इसकी तफ़्सील से जानकारी अगली सीरीज में मिलेगीl

अब सबसे नई तकनीक वाली मशीन से होगा आंखों का उपचार
पाखंडी संतो के चलते कमजोर होता हिंदुत्व
*डायबिटीज को नियंत्रित करने हेतु स्वस्थ जीवनशैली अपनाये-डॉ एन के सिन्हा*
महादेव के जयकारों से गूंजा बेलवरियां झारखण्डे महादेव धाम 
गांधी जयंती पर सम्राट इंफार्मेशन का कवि सम्मेलन संपन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article क्या जौनपुर के नागरिक अपने अधिकार जानते हैं? क्या जौनपुर के नागरिक अपने अधिकार जानते हैं?
Next Article योगी आदित्यनाथ हिंदुत्व और राष्ट्र चेतना के सजग प्रहरी : कृपाशंकर सिंह योगी आदित्यनाथ हिंदुत्व और राष्ट्र चेतना के सजग प्रहरी : कृपाशंकर सिंह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up