जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जन-जन के प्रिय तथा सनातन संस्कृति के संरक्षक होने के साथ-साथ हिंदुत्व और राष्ट्रीय चेतना के सजग प्रहरी हैं । उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में सुरक्षा, शांति और विश्वास मजबूत हुआ है। यही कारण है कि आज अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भी उत्तर प्रदेश में निवेश कर रही हैं। अपराधियों का लगातार सफाया हो रहा है। जनता अमन के साथ जीवन यापन कर रही है। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को प्रदेश की जनता के साथ-साथ देश की जनता का भी भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। आज योगी आदित्यनाथ अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता योगी आदित्यनाथ के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। 2027 विधानसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।
योगी आदित्यनाथ हिंदुत्व और राष्ट्र चेतना के सजग प्रहरी : कृपाशंकर सिंह
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
