मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक,सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में शनिवार एवं रविवार दिनांक 6,7 जनवरी 2024 को आनलाइन फेसबुक एवं गूगल मीट लाइव द्वारा गीत,संगीत,कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने किया तथा संयोजन संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी,नूतन सिंह कनक, सीमा नयन,ममता राजपूत, धीरेन्द्र वर्मा धीर ने किया।मंच का सुंदर संचालन योगेश बहुगुणा योगी ने किया। संस्थान के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि उक्त कवि सम्मेलन में आमंत्रित साहित्यकारों में पुणे महाराष्ट्र से गीतकार श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, गीतकार श्रीमती लीलावती मौर्या,कवि मनोहर सिंह चौहान मधुकर-रतलाम मध्य प्रदेश,गजलकार सागर आनंद- जहानाबाद,बिहार,रामकरण मौर्या- बलरामपुर एवं गर्वित तिवारी-नैनीताल उत्तराखंड मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपस्थित सभी गीतकारों ने सुंदर गीतों से संपूर्ण वातावरण राम मय कर दिया जिसका रसास्वादन श्रोता साहित्यकारों ने किया।अंत में बहुगुणा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कवि सम्मेलन का समापन किया।
राम आगमन पर नवकुंभ द्वारा गीत संगीत कवि सम्मेलन संपन्न

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- CJP Press Conference: 48 घंटे का अल्टीमेटम, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग और ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
