जौनपुर। बदलापुर विधानसभा के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्णानगर, बदलापुर में स्कूल चलो अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा जागरुकता रैली में सम्मिलित हुए। उन्होंने अभिनव इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल ,पुरानी बाजार में विद्यार्थियों को पुस्तक वितरण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के साथ-साथ राष्ट्र को मजबूत करती है। देश के हर बच्चे को शिक्षित और संस्कारवान होना आवश्यक है। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविंद पांडेय, गंगा प्रसाद सिंह, मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ला, विनोद शर्मा, अखिलेश पांडेय, बंटी शुक्ला, हरीनाथ मौर्य, राजभारत मिश्र आदि मौजूद रहे।
विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने स्कूल चलो अभियान को दिखाई हरी झंडी

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
