जौनपुर। नगर पंचायत बदलापुर में विभिन्न वार्डों में नवनिर्मित इंटर लॉकिंग निर्माण कार्य हेतु बुधवार को चेयरमैन सीमा सिंह के प्रतिनिधि वैभव सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 4 नए इंटर लॉकिंग निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन किया। जहां यह मार्ग बन जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।वार्ड नं 12 दाऊदपुर गांव में मंदिर के पास से मिठाई के मकान तक, रामसहाय पाण्डेय के खेत से देवी सहाय के मकान से होते हुए शिवसहाय के मकान तक, तथा पिच रोड से प्रदुम्म तिवारी के मकान तक वार्ड नं 2 हंकारपुर में दिनेश शर्मा के प्लाट से सुनील कुमार के मकान तक कुल 4 नए इंटर लॉकिंग का निर्माण कार्य होगा। यह मार्ग 14 लाख की लागत से बनेगी। जहां विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान के साथ भूमिपूजन कराया गया। श्री सिंह ने बताया कि नगर पंचायत के देवतुल्य ग्रामीणों के लिए हर प्रकार का लाभ पहुंचने के साथ हर वार्ड का भरपूर विकास हो हो रहा है। जहां इंटर लॉकिंग मार्ग बन जानें के साथ लोगों को आवागमन सुगम होंगा। वही बरसात में कीचड़ से मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर रामसहाय पाण्डेय, विजय तिवारी, हरीनाथ मौर्य, लक्ष्मीनारायण पाण्डेय,अमरजीत, विपुल तिवारी, जितेंद्र सिंह, अजय सिंह, अंकुर शुक्ल आदि लोग उपस्थित रहे।
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ चार नए इंटरलॉकिंग मार्ग का भूमिपूजन

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में एसएम खान द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन
- मृतक आश्रितों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिले कैशलेस चिकित्सा का लाभ : एसपी तिवारी
- केडीआर फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
- पूर्वांचल के विकास पुरुष पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह की मनाई गई जयंती
- सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम: “अघोषित इमरजेंसी” में हिरासत वाले रविवार तक नहीं छोड़े गए तो फिर अनशन
