वाराणसी रामनगर शमशान घाट शव लेकर आने जाने में जनता को हुई परेशानी जिस रास्ते से जनता शव लेकर जाती थी वह रास्ता किसानों द्वारा खोद दिया गया है तथा रास्ते पर अभी जाने की स्थितिअभी नहीं है जिसके कारण शमशान घाट शव लेकर जाने में काफी दिक्कत परेशानी हो रही है तथा बरसात का समय भी आ गया है जनता की शिकायत पर हमने नगर निगम में शिकायत की तो नगर निगम के जोनल अधिकारी मौके पर जाकर जांच की और जल्द से जल्द इसका समाधान करने का आश्वासन दिया क्योंकि इसकी शिकायत पहले भी नगर निगम विभाग में कई बार की जा चुकी है लेकिन नगर निगम विभाग अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जिससे जनता में बेहद नाराजगी है मैं नगर निगम विभाग से कहना चाहता हूं कि जल्द से जल्द शमशान घाट मार्ग चालू करने का कष्ट करें जिससे कि आसपास के लगभग 50 गांव के शव को लेकर आने जाने में सुविधा मिल सके।

