जौनपुर | क्षेत्र के डेल्हूपुर गांव स्थित श्री इच्छापूर्ति महादेव मंदिर पर श्रावण मास के प्रथम सोमवार के दिन मंदिर संरक्षक चंदन तिवारी एवं भक्तगणों द्वारा श्री रुद्राभिषेक एवं विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बृहद भंडारे का आयोजन किया गया जहां हजारों की संख्या में भक्तगणों ने महाप्रसाद ग्रहण किया वहीं जिले के प्रसिद्ध भजन गायक रविंद्र सिंह ज्योति ने भगवान शिव के भजनों को सुना कर समा बांध दिया वहीं ओम नमः शिवाय एवं बोल बम के जयकारे से मंदिर प्रांगण गूंज उठा इस मौके पर अमरपाल तिवारी, रमाकांत तिवारी, दयाशंकर तिवारी, शिव शंकर तिवारी,शीतला प्रसाद तिवारी, कृष्ण कुमार निगम, रामपाल तिवारी, इंद्रपाल तिवारी पप्पू यादव व जय सिंह यादव उपस्थित रहे।
श्री इच्छापूर्ति महादेव मंदिर पर हुआ भव्य भंडारे का आयोजन
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
