By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान: मणीन्द्र मिश्रा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान: मणीन्द्र मिश्रा
उत्तर प्रदेशराज्य

सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान: मणीन्द्र मिश्रा

Omkar Tripathi
Last updated: May 24, 2025 5:18 am
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
SHARE

कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

जौनपुर। देश वर्तमान में गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है और केंद्र सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों की कठपुतली बनकर रह गई है। इन हालातों में कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विकल्प है जो किसानों, युवाओं और महिलाओं की आवाज बुलंद कर रही है। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक मणीन्द्र मिश्रा ने शुक्रवार को एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के संगठन सृजन सम्मेलन में कही।

श्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आजादी के समय से ही न केवल विदेशी ताकतों बल्कि सांप्रदायिक विचारधाराओं के खिलाफ भी संघर्ष करती आई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी अपने फ्रंटल संगठनों को सक्रिय करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाएगी। पार्टी के समर्पित और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जाएगा।

प्रदेश कोऑर्डिनेटर श्रीमती मंजू संत ने कहा कि देश की जनता राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उम्मीदें लगाए बैठी है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे हर घर तक जाकर भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करें और कांग्रेस की नीतियों से जन-जन को अवगत कराएं। उन्होंने विश्वासघात करने वालों को चिन्हित कर पार्टी नेतृत्व को जानकारी देने की बात भी कही।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने संगठन निर्माण की समयसीमा बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने बूथ का निर्माण कर रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को भेजें।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान ने सम्मेलन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने किया।

सभा को प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, तिलकधारी निषाद, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सोनकर, राकेश सिंह डब्बू, रेखा सिंह, अमित तिवारी बबलू, उस्मान अली, संतोष गिरी, विनोद त्रिपाठी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

इस अवसर पर देवराज पांडेय, देवेश उपाध्याय, शेर बहादुर सिंह, प्रेमचंद मौर्या, ओमकार यादव, शिव मिश्रा, विनय तिवारी, राजकुमार निषाद, महात्मा शुक्ला, मु. ताहिर, सुनील दूबे गुड्डू, मनभावती दूबे, लाल प्रकाश पाल, अरुण शुक्ला, शहनवाज मंजूर, राजकुमारी मिश्रा, सुबास सिंह, जब्बार अली सलमानी, आरीफ सलमानी, फैयाज हासमी, असरफ, इकबाल हासमी, संदीप निषाद, इरशाद खान, ललित चौरसिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

You Might Also Like

काउंसिल करेगा बुजुर्ग व्यापारियों का सम्मान,परामर्श समिति में देगा स्थान
नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड वेल्फेयर फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा वृक्षारोपण
मीनादेवी मुरारका की स्मृति में 240 परिवारों को वितरित की गई खाद्य सामग्री
कतरास क्षेत्र में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान — महाप्रबंधक सुधाकर प्रसाद बोले, “आपका योगदान अमूल्य है”
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ चुनाव में विनय कुमार यादव अध्यक्ष निर्वाचित
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article गुर्जर आंदोलन बलिदान दिवस: एक ऐतिहासिक संघर्ष की गाथा गुर्जर आंदोलन बलिदान दिवस: एक ऐतिहासिक संघर्ष की गाथा
Next Article अनुसूचित जाति के साथ हुए उत्पीड़न संबंधी प्रकरणों निदेशक ने की समीक्षा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up