मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज मुंबई की यात्रा पर आए जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार मंगलेश्वर त्रिपाठी उर्फ मुन्ना त्रिपाठी का सम्मान किया गया। फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने संस्था की तरफ से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, महासचिव शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, संगठन मंत्री सुरेंद्र पांडे, सोनू यादव, भोला वर्मा, समाजसेवी अजीत सिंह तथा समाजसेवी उमेश उपाध्याय उपस्थित रहे। एक दशक पहले उत्तर भारतीय विकास परिषद के अध्यक्ष के रूप में मुन्ना त्रिपाठी महानगर में काफी चर्चित रहे। उत्तर भारतीयों के लिए उन्होंने कई बार आंदोलन भी किए। मुन्ना त्रिपाठी ने समरस फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
समरस फाउंडेशन ने किया वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना त्रिपाठी का सम्मान
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
