मुंबई। पिछले कुछ सालों से मुंबई में नियमित रूप से सार्थक व स्तरीय साहित्यिक आयोजनों से चर्चित चित्रनगरी संवाद मंच में रविवार 6 जुलाई को राजेश विक्रांत की नई पुस्तक आमची मुंबई-2 पर सुविख्यात कवि सुभाष काबरा परिचयात्मक टिप्पणी पेश करेंगे। बता दें कि यह पुस्तक राजेश विक्रांत का मुंबई पर 7 वां महत्वपूर्ण कार्य है। 424 पृष्ठ की इस पुस्तक का प्रकाशन भारत पब्लिकेशन मुंबई ने किया है।चित्रनगरी संवाद मंच के संयोजक कवि देवमणि पांडेय के अनुसार शाम 5.00 से 7.30 बजे के बीच कार्यक्रम केशव गोरे स्मारक ट्रस्ट, मृणालताई हाल, अम्बा माता मंदिर के पीछे, गोरेगांव पश्चिम में आयोजित किया जाएगा। इसमें चित्रनगरी संवाद मंच की पांच साल की यात्रा अर्चना जौहरी प्रस्तुत करेंगी। ‘धरोहर’ के तहत मुम्बई पर सूर्यभानु गुप्त की ग़ज़ल बहुभाषी शायर नवीन सी चतुर्वेदी प्रस्तुत करेंगे। लब्ध प्रतिष्ठित कवियों के काव्य पाठ के अंतर्गत मुम्बई पर लिखी कविताओं की विशेष प्रस्तुति होगी। चित्रनगरी आयोजन समिति ने समस्त साहित्य प्रेमियों से इस आयोजन में हिस्सा लेने का अनुरोध किया है।
राजेश विक्रांत की पुस्तक ‘आमची मुंबई-2’ पर चर्चा का आयोजन
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
