By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: सामाजिक सद्भावना और एकता से ही देश की प्रगति संभव – बाबा दुबे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > सामाजिक सद्भावना और एकता से ही देश की प्रगति संभव – बाबा दुबे
उत्तर प्रदेशराज्य

सामाजिक सद्भावना और एकता से ही देश की प्रगति संभव – बाबा दुबे

Adminakhandrashtra
Last updated: November 5, 2024 5:05 am
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
SHARE

पूर्वांचल में लोगों को संगठित करने का लिया संकल्प

जौनपुर। राजनीतिक कारणों के चलते जिस तरह से लोगों में बिखराव देखने को मिल रहा है। सामाजिक एकता और राष्ट्रीयता को गंभीर खतरा पैदा हो गया है, उसे देखते हुए लोगों को संगठित करना और एकता के सूत्र में पिरोना अति आवश्यक हो गया है। यही कारण है कि उन्होंने राजनीति से हटकर लोगों को संगठित करने और एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया है। ओम श्री संगठन द्वारा जौनपुर के नवनिर्मित द होटल जेएमएस ग्रैंड के शानदार सभागृह में आयोजित भारत के समग्र उत्थान में एकता की महत्ता विषय पर आयोजित मनोमंथन में बोलते हुए कार्यक्रम के संयोजक तथा पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि मानवता से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। सबसे पहले हमें इंसान बनने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वह पूरे पूर्वांचल में लोगों को संगठित और एकजुट करने के लिए लगातार इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। बाबा दुबे ने कहा कि हम सबको मिलकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रामकृष्ण तिवारी ने की। सम्मानित अतिथियों के रूप में उपस्थित पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, वशिष्ठ नारायण सिंह ,डॉ अशोकमिश्र, डॉ मलय तिवारी ,डॉ मनोज मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, स्कूल प्रबंधक पंकज तिवारी, संतोष तिवारी, ठाकुर प्रसाद तिवारी समेत अनेक लोगों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार सभाजीत दुबे प्रखर ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होने के मुंबई से आए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह को आकस्मिक राजनीतिक कारणों से कार्यक्रम के पहले दिल्ली जाना पड़ा। बाबा दुबे को भेजे गए संदेश में उन्होंने कहा कि बढ़ता जातिवाद समाज और देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इसे मिटाने की दिशा में किए जाने वाले हर प्रयासों के साथ वे हमेशा खड़े रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों में समाजसेवी वृंदावन पाठक, उद्योगपति एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव, एडवोकेट गौरीशंकर मिश्र, पत्रकार कुमार सोबीर,पत्रकार रामदयाल दुबे, भाजपा नेता नरेंद्र उपाध्याय, पत्रकार प्रमोद पांडे, पत्रकार संदीप दीक्षित, अशोक दुबे, सुरेश यादव, समाजसेवी डीएस तिवारी, समाजसेवी विपिन तिवारी, उमा पांडे, डॉ अतुल दुबे, प्रवीण तिवारी, डॉ संजय यादव ,भोला प्रजापति, दीपक मिश्रा, पंकज यादव, नीरज शुक्ला दीपक तिवारी आदि का समावेश रहा। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रख्यात भजन और गजल गायक अवनीश तिवारी तथा लोक गायक दीपक पाठक के मधुर स्वरों में सरस्वती वंदना समेत अनेक गीत प्रस्तुत किए गए।

बक्शा ब्लॉक पर ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू
नवकुंभ ,नवांकुर साहित्यकारों का प्लेटफार्म – योगेश योगी
*171.49 लाख की छह सड़क परियोजना का किया शिलान्यास – राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार)* 
म्युनिसिपल मजदूर यूनियन ने मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत
सबका साथ सबका विकास : अपनी कार्यशैली की बदौलत विपक्षियों की भी लोकप्रिय बन गईं सुइथाकला ब्लॉक प्रमुख विद्या तिवारी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article महाराष्ट्र की सत्ता के खेल में जल गई भाजपा के सिद्धांतों की होली
Next Article उत्तर भारतीय समाज का बड़ा चेहरा एड. राजकुमार मिश्र भाजपा में शामिल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up