By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: हाइड्रॉलिक जैक से उठाया गया बैंक मोड़ फ्लाईओवर, बेयरिंग बदलने का काम अंतिम चरण में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > देश > हाइड्रॉलिक जैक से उठाया गया बैंक मोड़ फ्लाईओवर, बेयरिंग बदलने का काम अंतिम चरण में
देशराज्य

हाइड्रॉलिक जैक से उठाया गया बैंक मोड़ फ्लाईओवर, बेयरिंग बदलने का काम अंतिम चरण में

Omkar Tripathi
Last updated: August 23, 2025 10:44 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
हाइड्रॉलिक जैक से उठाया गया बैंक मोड़ फ्लाईओवर, बेयरिंग बदलने का काम अंतिम चरण में
SHARE

अपनी भाषा चुने।

– कृष्णा कुमार नोनिया (अखंड राष्ट्र)

धनबाद : शहर के सबसे व्यस्त बैंक मोड़ फ्लाईओवर की मरम्मत अब अपने अंतिम चरण में है। इसके तहत पुराने बेयरिंग को हटाकर नई इलास्टोमेरिक ब्रिज बेयरिंग लगाई जा रही है। इसके लिए 16 हाइड्रॉलिक जैक की मदद से फ्लाईओवर को लगभग तीन मिलीमीटर तक उठाकर काम शुरू कर दिया गया है।

182 बेयरिंग होंगे रिप्लेस, लगेगा 18 हफ्ता

कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि ट्रायल के तौर पर फिलहाल 13 नंबर स्लैब पर काम चल रहा है। यहां पांच गार्डर के पास जैक लगाकर फ्लाईओवर को हल्का ऊपर उठाया गया है। इसके बाद कंक्रीट बेसिंग तैयार कर इलास्टोमेरिक बेयरिंग लगाई जाएगी।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

उन्होंने कहा कि एक स्लैब की बेयरिंग बदलने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। इस क्रम में सभी 18 स्लैब पर 182 बेयरिंग बदले जाएंगे। पूरी प्रक्रिया पूरी होने में लगभग 18 सप्ताह लगने का अनुमान है।

यातायात पर असर नहीं

पथ निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया है कि काम स्लैब-दर-स्लैब किया जाएगा, ताकि यातायात पर कोई असर न पड़े। मरम्मत कार्य के दौरान फ्लाईओवर पूरी तरह चालू रहेगा और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

पहला चरण पहले ही पूरा

गौरतलब है कि 14 अप्रैल से शुरू हुए पहले चरण में एक लेन को बंद कर पुराने ज्वाइंट हटाए गए थे। नई सरिया लगाकर ढलाई की गई और एप्रोच रोड पर बिटुमिनस लेयर बिछाकर फ्लाईओवर को दोबारा चालू किया गया। अब अंतिम चरण में इलास्टोमेरिक बेयरिंग लगाने का काम चल रहा है, जिससे पुल और अधिक सुरक्षित व टिकाऊ हो जाएगा।

624 मीटर लंबा है फ्लाईओवर

बैंक मोड़ फ्लाईओवर की कुल लंबाई 624 मीटर है, जिसमें 18 स्लैब और 19 ज्वाइंट शामिल हैं। मरम्मत पूरी होने के बाद यह फ्लाईओवर संरचनात्मक रूप से और मजबूत होगा, जिससे आने वाले वर्षों तक यहां यातायात निर्बाध और सुरक्षित रह सकेगा।

You Might Also Like

हिंदू समाज पार्टी ने जारी की विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची
बाघमारा प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा का धरना, विधायक शत्रुघन महतो ने सरकार पर साधा निशाना,
शुभांशु शुक्ला: अंतरिक्ष में भारत का गौरव
जौनपुर और कल्याण में मनाई गई त्रिलोकीनाथ पांडे की पुण्यतिथि
उत्तर भारतीय संघ ने किया डॉ राधेश्याम तिवारी का सम्मान
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article बड़गांव में 28 सफर का जुलूस: हजारों श्रद्धालुओं ने ताजिया किया दफन, पुलिस ने किया सुरक्षा इंतजाम बड़गांव में 28 सफर का जुलूस: हजारों श्रद्धालुओं ने ताजिया किया दफन, पुलिस ने किया सुरक्षा इंतजाम
Next Article खनन में अब AI का ‘सुपर कंट्रोल’, सिंफर ने बनाया नया मॉडल  खनन में अब AI का ‘सुपर कंट्रोल’, सिंफर ने बनाया नया मॉडल 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • UP BJYM: भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की शिष्टाचार भेंट, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
  • जोगता थाना क्षेत्र में सौहार्द, अनुशासन और भाईचारे के साथ मोहर्रम संपन्न
  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up