–विवेक कुमार उपाध्याय
नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ राज्यमार्ग पर नौपेड़वा बाजार मई मोड़ तिराहे पर शुक्रवार की रात्रि नव निर्मित पुलिस बूथ का लोकार्पण अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा द्वारा फीता काटकर किया गया। विद्वान पण्डित बनवासी महाराज द्वारा मंत्रोच्चार के बीच अधिकारी द्वय ने विधि-विधान से पूजन किया। पूजन पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने फीता काटकर मौजूद क्षेत्र के प्रधानों व संभ्रातजनो को भरोसा दिलाया की इस बूथ के खुलने से क्षेत्रीय ग्रामीण जनता के साथ सड़क मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं में तत्काल पुलिस सहायता मिलेगी। सीओ कुशवाहा ने कहा की पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खुलने वाले बूथ का प्रमुख उद्देश्य क्षेत्रीय लोगो को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने सभी के प्रति आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि बूथ पर 24 घन्टे पुलिसकर्मी उपलब्ध रहेंगे जिससे क्षेत्र में होने वाली कोई भी घटना दुर्घटना में पुलिस तत्काल मदद हेतु पहुँच सकेगी। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व प्रधान भोलेनाथ सिंह, मनोज सिंह, प्रधान मनोज यादव, मुन्ना यादव, पवन यादव उपनिरीक्षक अटल विहारी मिश्र, सनाउल्लाह, कृष्ण मुरारी यादव, अमित सिंह उमेश यादव, मोहम्मद शमीम सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहें।

