मुंबई। इंडियन रेलवे ने 1 जून 2025 से सीनियर सिटीजन यात्रियों के लिए किराए में छूट देने का फैसला किया है।वैश्विक महामारी कोरोना के समय यात्रा किराया में छूट बंद कर दिया गया था। रेलवे प्रशासन ने वापस 1 जून 2025 से वापस शुरु करने का फैसला लिया है। सीनियर सिटीजन और गर्भवती महिलाओं के लिए जो लाभ मिल रहा था वह कई सालों से बंद है वह भी वापस शुरु करने के लिए चर्चित सामाजिक संगठन बिंद समाज विकास संघ न्यूज़ पत्र एवं सोशल मीडिया ट्विटर इत्यादि के माध्यम से समय समय पर सरकार का ध्यान आकर्षित करा रही थी एवं अन्य संगठन भी सरकार से मांग कर रहे थे। जिसका परिणाम 1 जून से देखने को मिलेगा अब सीनियर सिटीजन गर्भवती महिलाएं सभी को टिकट लेने में सरलता एवं सुगमता के साथ प्राप्त होगा।अब उक्त व्यक्ति परेशानी एवं कठिनाई से बचते हुए आरामदायक यात्रा कर सकता हैं।सरकार के इस फैसले से आम जनता एवं सभी एन जी ओ संगठनों ने खुशी जाहिर की है।
बिंद समाज विकास संघ ने रेलवे के फैसले का किया स्वागत
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
