मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के जी-दक्षिण विभाग बीडीडीचाल-45,वर्ली,मुंबई क्षयरोग चिकित्सा विभाग के तत्वाधान में स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विरेन्द्र मोहिते के निगरानी में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।जिसका संयोजन प्रमोद जाधव (T.B.H.U.) एवं विनय कुमार शर्मा (सं.नि.अन्वेषक) ने मंगलवार दिनांक 5 सितंबर 2023 को टाटा नवीन बांधकाम इमारत में काम करने वाले मजदूरों हेतु किया गया। उक्त शिविर का आयोजन कंपनी के एच.आर. चंद्रकांत व्हटकर एवं सहायक एडमिन रावजी ने किया। क्षय रोग चिकित्सा शिविर में सहायक कर्मचारियों में सुजीत सोनावणे वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक,शुभम सानप वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक,अमृता मुले एल.टी.,दीक्षिता शिंदे एक्स-रे टेक्नीशियन एवं साईद शेख मुख्य रूप से उपस्थित थे।उक्त चिकित्सा शिविर का लाभ सैकड़ों मजदूरों ने लिया।अंत में व्हटकर साहेब ने उपस्थित सभी मनपा कर्मचारियों का उक्त सहयोग देने हेतु आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *