– विवेक कुमार उपाध्याय
नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा विकास खण्ड के दक्षिण पट्टी रन्नो कम्पोजिट विद्यालय परिसर में शासन के निर्देश के क्रम में समर कैंप का भव्य उद्घाटन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल द्वारा फीता काटकर व द्वीप प्रज्वलन कर किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बीएसए द्वारा समर कैंप की उपयोगिता बताते हुए कहा गया कि इससे बच्चों को उनकी अंतर्निहित प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है तथा उनके अंदर की अभिरुचियों तथा विभिन्न कला एवं कौशल के विकास के लिए यह बहुत प्रभावी होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को इन समर कैंप जैसी गतिविधियों के माध्यम से उजागर करने की आवश्यकता है। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय रन्नो की प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रीती श्रीवास्तव व समस्त स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहल सराहनीय है इससे बच्चों के अंदर कुछ सीखने समझने की ललक बनती है। प्रधानाध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव द्वारा समर कैंप की दस जून तक की कार्य योजना प्रस्तुत की गई। उन्होंने आये हुए समस्त अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक मंत्री मनोज उपाध्याय, एआरपी मडियाहू अखिलेश यादव, शिक्षक जय सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बंग बहादुर यादव, मदनलाल यादव, विनीता यादव, जाहिरा बेगम, के. के. सिंह, ओमप्रकाश यादव, सरिता यादव , आलोक कुमार, आशीष दूबे, अलमदार, कनीज, हफीज, राहुल सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहें। संचालन प्रदीप कुमार ने किया।

