मुंबई । साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में 18 मई 2025 एवं माह के पूर्व सप्ताह में आनलाइन कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने किया। संस्थान के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि इस माह में अनेक उत्सव,ऐतिहासिक पुरुषों की जयंती एवं देश हितार्थ सैनिकों द्वारा सिंदूर आपरेशन पर विजय प्राप्त होने जैसे विषयों पर कविताएं एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति साहित्यकारों द्वारा की गई।उक्त कार्यक्रम का संचालन संस्थान के सक्रिय पदाधिकारी श्रीमती सीमा नयन,श्रीमती नूतन सिंह कनक एवं विनय शर्मा दीप ने किया।आमंत्रित साहित्यकारों में कवियत्री मधु पंत नैनीताल उत्तराखंड, यशपाल सिंह यश मुजफ्फरनगर, मानवर्धन कंठ पूना, श्रीमती मधु स्वामी गाजियाबाद, श्रीमती प्रतिभा पांडे प्रीत तमिलनाडु, महेश कुमार मानव श्रावस्ती एवं श्रीमती किरण देवी हजारीबाग झारखंड मुख्य रूप से उपस्थित थे।उपस्थित सभी साहित्यकारों को उत्कृष्ट काव्य पाठ हेतु संस्थान द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन सम्पन्न
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
