मुंबई। आतंकवाद विरोध दिवस के अवसर पर बुधवार को भारत विकास परिषद, मुंबई सेंट्रल शाखा द्वारा गिरगांव चौपाटी स्थित हुतात्मा तुकाराम ओंबले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था की अध्यक्ष संगीता संघवी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में आतंकवाद एक बहुत बड़ा चिंतनीय विषय है। आतंकवाद के विरोध मे सभी को एकजुटता रखनी होगी। भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिलीप माहेश्वरी ने कहा कि भारत ने विश्व समुदाय के समक्ष यह साबित कर दिया कि भारत किसी भी आतंकी हमले से निपटने मे सक्षम है। भारत सिर्फ सीमा पर ही नहीं अपितु दुश्मन के घर मे घुस कर मारने कि क्षमता रखता है। उपस्थित जनसमुदाय ने इस अवसर पर आतंकवाद का पुरजोर विरोध करने की प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर शाखा के पूर्व अध्यक्ष नरपत जैन, प्रवीण अंगारा, मांगीलाल मेहता, अशोक अरनाया, राजेश गादिया, प्रवीणा मोदी, दीपिका शाह, जया मुणोत सहित सदस्यों में लतिका डागलिया, एकता कानूगो, महेश जैन, भरत जैन सहित असंख्य मुंबईकरों ने हुतात्मा तुकाराम ओंबले को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
आतंकवाद के खिलाफ सबको संगठित होना होगा : संगीता संघवी
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
