सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पिपरौल गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कि सुलतानपुर जनपद के करौंदीकला थाना क्षेत्र स्थित भूपतिपुर गांव निवासी जय प्रकाश पुत्र मित्तू लाल व हरिकेश पुत्र छबिराज स्थानीय क्षेत्र के अरसिया गांव में बारात करने गये थे। बारात से वापस घर लौटते समय उक्त स्थान पर सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को इलाज हेतु सुइथाकला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां दोनों का उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल जय प्रकाश को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सड़क हादसे में बाइक सवार हुआ घायल
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
