सुल्तानपुर। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के पूर्व अधीक्षक तथा हिंदी भाषी शिक्षकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय रामचंद्र पांडे का आज उनके गांव बेदूपारा, लंभुआ में उनके नवनिर्मित आवास पर गणपति बप्पा की प्रतिमा देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, राज्य पुरस्कृत शिक्षक एडवोकेट भारत पांडे, महापौर पुरस्कृत शिक्षक दिनेश सिंह, पूर्व शिक्षक रामशंकर पांडे, श्रृंगारमणि तिवारी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। रामचंद्र पांडे की हिंदी के साथ-साथ मराठी, अंग्रेजी और संस्कृत में भी अच्छी पकड़ है। यही कारण है कि वे आज भी विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में विशेष रूप से आमंत्रित किए जाते हैं।
बीएमसी के पूर्व अधीक्षक रामचंद्र पांडे का सम्मान
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
