By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: वेब की दुनिया में मजबूती से खड़ी है हिन्दी पत्रकारिता: डॉ. धनन्जय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > वेब की दुनिया में मजबूती से खड़ी है हिन्दी पत्रकारिता: डॉ. धनन्जय
उत्तर प्रदेशराज्य

वेब की दुनिया में मजबूती से खड़ी है हिन्दी पत्रकारिता: डॉ. धनन्जय

Omkar Tripathi
Last updated: May 30, 2025 5:53 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
SHARE

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में ‘डिजिटल दौर में हिन्दी पत्रकारिता’ विषय पर हुई परिचर्चा

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर ‘डिजिटल दौर में हिंदी पत्रकारिता’ विषय पर एक ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में मीडिया अध्ययन से जुड़े विशेषज्ञों ने हिंदी पत्रकारिता के विविध आयामों पर विस्तार से चर्चा की। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ के पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष प्रो. गोविन्द पाण्डेय ने कहा कि जब किसी क्षेत्र में तकनीकी का प्रवेश होता है तो वह बदलाव लाती है। तकनीकी के कारण हिंदी पत्रकारिता में भी बहुत से बदलाव हुए है। हिन्दी पत्रकारिता ने समय-समय पर रूप बदला। समाचार पत्र के पाठक पढ़े-लिखे थे, टेलीविजन के आने के बाद बिना पढ़े-लिखे लोगों से भी हिन्दी पत्रकारिता सीधे जुड़ी। हिंदी पत्रकारिता समाचार पत्रों, रेडियो से होती हुई टेलीविजन से जुड़ी और आज डिजिटल होकर खूब फल फूल रही है। आज डिजिटल दौर में हिन्दी पत्रकारिता से जुड़े लोगों को नई तकनीकों को व्यवहार में लाना होगा। उन्होंने हिन्दी पत्रकारिता में तकनीकी के विकास पर विस्तार से चर्चा की। पूर्व पत्रकार, प्रख्यात लेखक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. धनञ्जय चोपड़ा ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता भारतीय परंपरा को साथ लेकर चल रही है। कृत्रिम बुद्धिमता के इस दौर में हिंदी पत्रकारिता ने सरोकार, संस्कृति और संस्कार को नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता वेब की दुनिया में मजबूती से खड़ी है। हिंदी के एप तेजी से डाउनलोड किये जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के पत्रकारिता विभाग की सहायक आचार्य डॉ. साधना श्रीवास्तव ने कहा कि समाचार पत्रों के साथ-साथ वेब और एप पर खबरों को पढ़ने का दौर चल रहा है। इस समय हिंदी पत्रकारिता नए कलेवर में है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने किया। संचालन एवं संयोजन डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने किया। आमंत्रित वक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुनील कुमार ने किया।

मुंबई में मनाई गई बाबू आरएन सिंह की 76वीं जयंती
कन्याओं के सम्मान और उनकी सुरक्षा के प्रति संकल्पित बनें – कृष्णा राहुल तिवारी
बांग्लादेश में गैर मुस्लिमों पर हो रही हिंसा को लेकर भड़के बाबूभाई भवानजी
भारतीय सेना के सम्मान में हनुमान चालीसा पाठ और फ्लैग मार्च
*वरिष्ठ उद्घोषक रहे सुशील वर्मा की मनायी गयी 5वीं पुण्यतिथि*
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article 01 जून को दो पालियों में होगी परीक्षा, 27 केंद्रों पर होंगे अभ्यर्थी शामिल
Next Article ग्राम्य विकास विभाग ने आयोजित की एक दिवसीय कार्यशाला ग्राम्य विकास विभाग ने आयोजित की एक दिवसीय कार्यशाला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up