जलालपुर। थाना क्षेत्र के बराई गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बारात की तैयारियों के बीच जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस झगड़े में बारात लेकर जा रहे दूल्हे की जमकर पिटाई हो गई, मारपीट में दूल्हे के नाना और मामा सहित परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए।घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे की है। जानकारी के अनुसार, एक तरफ घर में शादी की रौनक थी और बारात निकलने की तैयारियां अंतिम चरण में थीं, तभी पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।इस मारपीट में दूल्हा समेत कई लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।घटना के बाद तनावपूर्ण माहौल में रात करीब 9 बजे बगल के गांव डौणी में बारात ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस की निगरानी में बारात रवाना हुई।
दूल्हे की हुई पिटाई, दूल्हे के नाना,मामा भी हुए घायल
अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
- मुख्यमंत्री करेंगे रोजगार महाकुंभ का उद्घाटन,लाड़ली बहनों के लिए विशेष रोजगार मेला
- आंखों में आंसू और दिल में श्रद्धा के साथ लोढ़ा परिवार ने किया बप्पा की विदाई
- उत्तर मध्य मुंबई युवक कांग्रेस ने निखिल रूपारेल के नेतृत्व में की गणेश भक्तों की सेवा
- विदाई से पहले मानसून का रौद्र रूप: मौसम में अचानक बदलाव ने बढ़ाई आफत, कई जिलों में बाढ़ का खतरा
