By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ के तहत 4675 परिवारों को मिल रहा लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ के तहत 4675 परिवारों को मिल रहा लाभ
उत्तर प्रदेशराज्य

‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ के तहत 4675 परिवारों को मिल रहा लाभ

Omkar Tripathi
Last updated: June 6, 2025 5:39 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
'जीरो पॉवर्टी अभियान' के तहत 4675 परिवारों को मिल रहा लाभ
SHARE

हर गांव में 25 निर्धनतम परिवारों को चिन्हित कर योजनाओं से जोड़ने का प्रयास

जौनपुर। प्रदेश सरकार की ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ के तहत जनपद-जौनपुर में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें अभियान के अंतर्गत चिन्हित 10 अंत्योदय/पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को राशन कार्ड की प्रति और मिठाई प्रदान की गई।

कार्यक्रम में लाभ पाने वालों में सुनीता पत्नी भोलेनाथ सिंह, मालती पत्नी रामवचन, फातमा खातून पत्नी रियाज, मिन्ता पत्नी भैयालाल, रेखा पत्नी विनोद, रेनू गौतम पत्नी अनिल कुमार सहित अन्य लाभार्थी शामिल रहे। इन सभी को राशन कार्ड की प्रतियां दी गईं और कार्यक्रम की खुशी में उन्हें मिठाई भी वितरित की गई।

दिव्यांगों को पेंशन से जोड़े जाने का निर्देश

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दिव्यांग कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि चिन्हित लाभार्थियों में जो दिव्यांग हैं, उनका मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराया जाए। यदि वे पात्र पाए जाते हैं तो उन्हें दिव्यांग पेंशन योजना से भी जोड़ा जाए, ताकि उन्हें अधिकतम लाभ मिल सके।

3956 परिवारों को मिल चुका लाभ, बाकी पर काम जारी

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद में अब तक अभियान के तहत चिन्हित 4675 निर्धनतम परिवारों में से 3956 को अंत्योदय या पात्र गृहस्थी राशन कार्ड जारी कर दिए गए हैं। शेष लाभार्थियों के लिए भी कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष कार्ड निर्गत कर वितरण की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण कराई जाए।

हर ग्राम में 25 निर्धनतम परिवारों की पहचान

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच के तहत इस अभियान में प्रत्येक ग्राम पंचायत में 25 निर्धनतम परिवारों की पहचान की गई है, जो अभी तक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित थे। अब इन्हें आवास, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड और श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

साथ ही पात्र युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत रोजगार से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा। यह अभियान जनपद के सबसे पिछड़े और उपेक्षित परिवारों को मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताई और आश्वस्त किया कि शासन की मंशा के अनुरूप कोई भी पात्र परिवार लाभ से वंचित नहीं रहेगा।

जौनपुर: बक्शा ब्लॉक में भूचाल!
बिल्डर के उत्पीड़न के खिलाफ झोपड़ावासियों ने किया विरोध प्रदर्शन
“गब्बर इस बैक” पिक्चर की कहानी, दोहराते हुए डॉक्टर कर रहा था मरे हुए मरीज का इलाज .!
लोढ़ा कास्टेएरिया में धूमधाम से मनाया गया भगवान महावीर जन्म वांचन 
पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल बैन हटने से भारत में सनसनी, 2025 की बड़ी खबर!
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जौनपुर जंक्शन पर पौधा रोपण एवं जागरूकता अभियान  जौनपुर जंक्शन पर पौधा रोपण एवं जागरूकता अभियान 
Next Article सोहर-बधावा और देवी गीत से गूंजा संस्कार भारती की लोकगीत कार्यशाला सोहर-बधावा और देवी गीत से गूंजा संस्कार भारती की लोकगीत कार्यशाला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up