मुंबई। शिवराज्याभिषेक दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के पहले छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर में महाआरती कर महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया। यह ऐतिहासिक मंदिर कुर्ला पश्चिम स्थित संत गाडगे महाराज स्कूल परिसर में पूर्व सांसद पूनम ताई महाजन के पहल पर स्थापित किया गया है। इस विशेष आयोजन का माहौल पूरी तरह भक्तिभाव और उत्साह से परिपूर्ण था। इस मौके पर पूर्व सांसद पूनम महाजन, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, प्रकाश चौधरी सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।यह समारोह न सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों और आदर्शों को सम्मान देने वाला था, बल्कि युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने वाला भी सिद्ध हुआ।
शिवराज्याभिषेक दिवस पर देवेंद्र फडणवीस ने की महाआरती
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
