By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: योग को जन जन तक पहुंचने का संकल्प
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > योग को जन जन तक पहुंचने का संकल्प
उत्तर प्रदेशराज्य

योग को जन जन तक पहुंचने का संकल्प

Omkar Tripathi
Last updated: June 9, 2025 4:33 pm
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
योग को जन जन तक पहुंचने का संकल्प
SHARE

जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के क्रम में अधिक से अधिक योग प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पतंजलि योग समिति और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न तहसीलों के साथ ब्लाक एवं न्याय पंचायत स्तर पर योग प्रशिक्षण शिविरों को आयोजित किया जा रहा है। लोहिया पार्क स्थित परिसर में योग शिक्षकों को प्रशिक्षित करते हुये पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति ने बताया कि आज रोगों का प्रसार अपने चरम सीमा पर पहुंच गया है और जन—जन तक योगाभ्यास को पहुंचाकर ही रोगों पर लगाम लगाया जा सकता है। मनोदैहिक स्वास्थ्य को ध्यान और प्राणायामों के माध्यम से ही संतुलित किया जा सकता है, इसलिये हर व्यक्ति को सुव्यवस्थित ढंग से इस विधा में पारंगत होकर स्वयं के स्वास्थ्य को सर्वोत्तम बना सकता है। मानसिक असंतुलन के कारण बहुत ही कम उम्र के बच्चों में बढ़ती नशा की लत बहुत ही चिंताजनक है। यदि बचपन से ही बच्चों को आसन, ध्यान और प्राणायामों का नियमित अभ्यास कराया जाये तो ऐसी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। श्री हरीमूर्ति ने बताया कि लम्बे समय तक ध्यान और प्राणायामों के अभ्यासों से शरीर के भीतर सभी तंत्रों में आक्सीजन और रक्त का प्रवाह बहुत ही सुगमतापूर्वक होने लगता है। साथ ही मन, चित्त, चेतना और भावनाओं को पूरी तरह से संतुलित हो जाता है, इसलिए भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और उद्गगीथ प्राणायामों के साथ लम्बे समय तक ध्यान और प्राणायामों के अभ्यासों से पाचन तंत्र और श्वसनतंत्र के साथ सभी तंत्रों पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।इस अवसर पर योग प्रशिक्षक अरविन्द यादव, अर्जुन सिंह, त्रियंबकम मिश्रा, विकास यादव, दीपक मौर्य, सुप्रिया, क्षमा सिंह, एसके यादव, राजन सिंह, विरेन्द्र यादव, डा. नरेन्द्र यादव, रजनी साहू, रामलवट यादव, कृष्ण कुमार, विवेक तिवारी, बीरा यादव, विवेक तिवारी सहित तमाम योग शिक्षक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

पुलिस कर्मियों के मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अलका वर्मा के सम्मान में कविगोष्ठी संपन्न 
*उन्नाव पुलिस के हाथों चढ़ा, आदर्श निगम*
सांताक्रुज में कृपाशंकर सिंह ने किया मुफ्त चिकित्सा शिविर का उद्घाटन
जौनपुर का युवा वैज्ञानिक शोध करने पहुंचा अमेरिका
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article गर्मी से जीव जंतुओं का हुआ बुरा हाल गर्मी से जीव जंतुओं का हुआ बुरा हाल
Next Article शिवराज्याभिषेक दिवस पर देवेंद्र फडणवीस ने की महाआरती शिवराज्याभिषेक दिवस पर देवेंद्र फडणवीस ने की महाआरती
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up