भायंदर। मीरा भायंदर निवासी साहबदीन पांडे के पुत्र विशाल पांडे ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के लिए TARA ऐप बनाया है जो प्राइमरी स्कूल के बच्चों की पढ़ाई में अत्यंत मददगार साबित होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कल नई दिल्ली में इस ऐप को लांच किया। कंप्यूटर इंजीनियर विशाल पांडे ने यह ऐप आईआईटी बॉम्बे की प्रोफेसर प्रीति राव के मार्गदर्शन तथा नागेश सर के नेतृत्व में बनाया है। विशाल पांडे ने यह ऐप बनाकर अपने परिवार के साथ-साथ मीरा भायंदर शहर का भी नाम रोशन किया है।
भायंदर के विशाल पांडे ने शिक्षा मंत्रालय के लिए बनाया TARA ऐप
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
