सतना जिले के जैतवारा थाना अंतर्गत सट्टे का कारोबार संचालित है ऐसी जानकारी सूत्रों के मुताबिक सुनने को मिली जहां लोगों के द्वारा बताया गया कि स्टेशन के समीप एक राका पान वाला है, जो पान के साथ-साथ पर्ची का खेल भी पान खिलाकर खिलवाता है और दूसरा लख्खू खटीक जो सट्टे का कारोबार कर रहे हैं। रोजाना घूम-घूम कर पर्ची का खेल संचालित किए हुए हैं। ऐसे में कहीं ना कहीं ईमानदार एसपी की शाख पर बट्टा लगाने का काम किया जा रहा है। इन सट्टेबाजों का ठिकाना स्टेशन के समीप है। इन गतिविधियों से कस्बे का माहौल बिगड़ रहा है और कहीं ना कहीं बच्चे बूढ़े और युवा इनकी चपेट में है ऐसे में कई घरों में रोज कोलाहल मचा रहता है।
इनका कहना है
उक्त जानकारी जब थाना प्रभारी जैतवारा अभिषेक पांडे से चर्चा की गई तो उनका कहना है कि मेरी जानकारी में नहीं है,आप खुद ही पुष्टि कर ले।
थाना प्रभारी जैतवारा।

