By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Omkar Tripathi
Last updated: June 10, 2025 4:58 pm
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
SHARE

बदलापुर, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मंगलवार को स्थानीय विकास खंड के देहुरा गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और कार्य की गुणवत्ता एवं गति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था एफकॉन को दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि गांव में नल कनेक्शन का कार्य प्रगति पर है। अब तक 650 लक्षित लाभार्थियों में से लगभग 355 परिवारों को ही नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। पाइप लाइन जोड़ने का कार्य अभी शेष है। उन्होंने ग्राम प्रधान से पाइपलाइन कनेक्शन, पानी की आपूर्ति, लाभार्थियों की संतुष्टि और योजना की स्थिति के संबंध में फीडबैक भी लिया।

सरकारी भवनों में कनेक्शन अनिवार्य

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय सहित सभी सरकारी भवनों में नल कनेक्शन अनिवार्य रूप से कर दिया जाए ताकि स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा, “यह योजना प्रधानमंत्री जी की महत्त्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है, जिससे जलजनित बीमारियों को रोका जा सके।”

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी कार्य अवशेष हैं उन्हें जुलाई माह तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही, पाइपलाइन बिछाने के लिए जिन सड़कों को खोदा गया है, उन्हें शासन के निर्देशानुसार मानक के अनुरूप जल्द से जल्द रिस्टोर/रिपेयर किया जाए।

प्री-कास्ट यार्ड का भी किया निरीक्षण

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने सिंगरामऊ बदलापुर स्थित प्री-कास्ट यार्ड का निरीक्षण किया, जहां जल जीवन मिशन के अंतर्गत ओवरहेड टैंक (OHT) की संरचना का निर्माण हो रहा है। निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी गई कि लगभग 98 ओवरहेड टैंकों का निर्माण पूर्ण हो चुका है जबकि शेष टैंकों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो दिसंबर माह तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है।

निर्मित टैंकों को साइट पर लगाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने ओवरहेड टैंकों की भंडारण क्षमता, स्थान और वितरण प्रणाली की जानकारी ली और एफकॉन के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि जिन टैंकों का निर्माण पूर्ण हो चुका है उन्हें शीघ्र निर्धारित स्थलों पर स्थापित किया जाए।

श्रमिकों के बीमा पंजीकरण पर भी दिया जोर

निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर कार्य कर रहे श्रमिकों से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने उनके श्रम पोर्टल पर पंजीकरण, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कवर के बारे में जानकारी प्राप्त की और तत्काल पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

प्रशासन की निगरानी में तेजी से चल रहे हैं कार्य

निरीक्षण के दौरान जल निगम के अधिशासी अभियंता महेंद्र राम, उप जिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, खंड विकास अधिकारी, कार्यदायी संस्था एफकॉन के प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और गांव के कई ग्रामीण मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली इस योजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

You Might Also Like

जय गुरुदेव पंकज जी महाराज का सुईथाकला में भव्य स्वागत
अंतरराष्ट्रीय संस्था बेस्टी एजुकेशन द्वारा कवि सम्मेलन एवं मुशायरा संपन्न
मीरा रोड में 10 मार्च को देवदूत वानर सेना महासम्मेलन
घाटकोपर में स्वस्थ राष्ट्र को समर्पित, देव देश मेडिकल्स का उद्घाटन
अथर्वन फाउंडेशन को मिला राज्य स्तरीय सम्मान
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article 11 वाहनों को सीज करते हुये 60 डग्गामारों के खिलाफ हुई कार्यवाही 11 वाहनों को सीज करते हुये 60 डग्गामारों के खिलाफ हुई कार्यवाही
Next Article फायरिंग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार समेत जिंदा गोली बरामद फायरिंग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार समेत जिंदा गोली बरामद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up