भायंदर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विवेक उपाध्याय ने कनकिया मंडल क्रमांक 15 परिसर में चल रहे एक अवैध हुक्का पार्लर चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कनकिया पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए उपाध्याय ने कहा कि अवैध हुक्का पार्लर हमारे युवाओं का भविष्य जलाने की भट्ठी है। हुक्का पार्लर के चलते पूरे परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ रहा है। इसके चलते स्थानीय लोगों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम युवाओं का जीवन बर्बाद नहीं होने देंगे । हम यहां पूरी तरह से लोगों का जीवन सुरक्षित और शांतिपूर्ण चाहते हैं। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ अधिवक्ता एड. डीके पांडे, एड. कुंवर पांडे, ओमप्रकाश मिश्रा ,रोहन दुबे ,अभिनव त्रिपाठी उपस्थित रहे।
हुक्का पार्लर के चलते युवाओं का जीवन बर्बाद नहीं होने देंगे : विवेक उपाध्याय
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
