भायंदर। मीरा भायंदर के वरिष्ठ नगरसेवक मदन उदितनारायण सिंह ने आज महानगरपालिका की मदद से अपने वार्ड में खड़े होकर पेड़ों की छटाई करवाई। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जेसल पार्क परिसर के स्वागतम कंपलेक्स , रामेश्वर अपार्टमेंट के बाहर के पेड़ों की टहनियां वहां की इमारतों में रहने वाले लोगों के घरों में घुस गयी थी । उनकी शिकायत पर महानगरपालिका द्वारा उन पेड़ों की छंटनी कराई गई । उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उनके साथ स्थानीय रहिवासी अरविंद सिंह ,प्रमोद गर्ग , बसंती पाटिल , संतरा समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। मदन सिंह ने कहा कि जेसल पार्क परिसर के बचे हुए सभी पेड़ों की छंटनी बाद में फिर से की जाएगी।

