By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: रमेश मिश्रा करेंगे ‘पीली नदी’ का पुनरोद्धार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > रमेश मिश्रा करेंगे ‘पीली नदी’ का पुनरोद्धार 
उत्तर प्रदेशराज्य

रमेश मिश्रा करेंगे ‘पीली नदी’ का पुनरोद्धार 

Omkar Tripathi
Last updated: June 13, 2025 4:27 pm
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
रमेश मिश्रा करेंगे ‘पीली नदी’ का पुनरोद्धार 
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण जीवन को संजीवनी देने की दिशा में बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए लुप्तप्राय “पीली नदी” के पुनरोद्धार का संकल्प लिया है। यह पहल न केवल प्रकृति के संरक्षण की ओर एक मजबूत कदम है, बल्कि क्षेत्र की कृषि, जलस्तर और जैवविविधता को भी पुनर्जीवित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

“बदलापुर संकल्पित, पीली नदी संरक्षित” — जनआंदोलन की ओर पहला कदम

11 जून को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के साथ विशेष बैठक कर इस अभियान की रणनीति तैयार की गई और 12 जून को कवेली गांव से वैदिक विधियों के साथ भूमिपूजन कर अभियान का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। जेसीबी और पोकलैंड मशीनों की सहायता से नदी के किनारों की सफाई और खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।

विधायक ने स्पष्ट किया कि यह प्रयास केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि सामाजिक भागीदारी वाला अभियान होगा। इसके तहत नदी के प्रवाह वाले सभी गांवों के स्थानीय नागरिकों, युवाओं, समाजसेवियों और संस्थाओं को जोड़ा जाएगा, ताकि यह आंदोलन जनभागीदारी से सशक्त हो।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

पीली नदी का ऐतिहासिक महत्व और भूगोल

70 किलोमीटर लंबी पीली नदी का उद्गम सुल्तानपुर जनपद के तातो मुरैनी ताल से होता है। यह प्रतापगढ़ होते हुए बदलापुर विधानसभा के दर्जनों गांवों—केवटली, डेहुणा, लालगंज, बहुर, करनपुर, ऊदपुरगेल्हवा, चकमोलनापुर, रारीकला—से गुजरती है और अंत में गोमती नदी में समाहित हो जाती है।

नदी की सुखती धारा ने बीते वर्षों में भूजल स्तर को तेजी से नीचे गिरा दिया था, जिससे कृषि, पशुपालन और जैवविविधता बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों ने समय-समय पर शासन-प्रशासन से नदी को पुनर्जीवित करने की मांग की थी, जिसे अब विधायक ने गंभीरता से लिया है।

संकल्प से समृद्धि की ओर

विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि वर्षा में कमी और जल प्रबंधन की विफलता के कारण इस जीवनदायिनी नदी का अस्तित्व संकट में है। उनका मानना है कि नदी में निरंतर जल प्रवाह, तटवर्ती वृक्षारोपण और सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों से यह धारा फिर से जीवनदायिनी बन सकेगी।

इस मुहिम को केवल प्रशासनिक योजना न बनाकर, एक जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक गांव के लोगों को जागरूक किया जाएगा और उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

पर्यावरण और भविष्य दोनों के लिए एक नई शुरुआत

बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवाहित गोमती और पीली नदी यहां के जनजीवन की धड़कन हैं। पीली नदी का संरक्षण न केवल जल स्तर को बढ़ाएगा, बल्कि गांवों में हरियाली लाएगा, पशु-पक्षियों को आश्रय और किसान को संबल मिलेगा।

इस सराहनीय पहल से क्षेत्रवासियों में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई है। सभी की निगाहें अब इस पवित्र संकल्प की सफलता पर टिकी हैं, जो बदलापुर को नदियों के संरक्षण के क्षेत्र में आदर्श बना सकती है।

You Might Also Like

ग़दर 2 की सफलता के बाद सुर्खियों में उदित नारायण
सुल्तानपुर में सड़क पर खड़े डम्फर से टकराया टेम्पो, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
नशामुक्ति प्रशिक्षण देकर प्रशासन अभ्यर्थियों को कर रहा प्रशिक्षित
पीयूष गोयल को मागाठाणे विधानसभा से सर्वाधिक मत दिलाने की तैयारियों में लगे प्रकाश सुर्वे
जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुआ डीएलएलई महोत्सव “उड़ान”
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article रंजिश के चलते हुई बड़ी वारदात, बारात से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला,  रंजिश के चलते हुई बड़ी वारदात, बारात से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, 
Next Article विशाल ने किया क्षेत्र का नाम रौशन ,एसबीआई में पीओ बनकर स्थापित किया कीर्तिमान विशाल ने किया क्षेत्र का नाम रौशन ,एसबीआई में पीओ बनकर स्थापित किया कीर्तिमान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • UP BJYM: भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की शिष्टाचार भेंट, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
  • जोगता थाना क्षेत्र में सौहार्द, अनुशासन और भाईचारे के साथ मोहर्रम संपन्न
  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up