जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में स्थित शीतला मंदिर के महंत विवेकानंद पन्डा व मोनी पन्डा की अध्यक्षता में विमान दुर्घटना में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए मंदिर प्रांगण में मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की गयी। इस मौके पर एक्टर आशीष माली ने कहा कि देश में हुई बहुत बड़ी प्लेन दुर्घटना आज तक हम लोगों के सामने नहीं हुआ था। जो हम लोगों ने देखा एवं अखबारों में टीवी और सोशल मीडिया पर देखा, उससे रोंगटे खड़े हो गये। मां शीतला से यही प्रार्थना है कि उस परिवार को दुःख के समय सहन शक्ति दें। जब तक उनकी सांसों में सांस रहे तब तक उनको मजबूती प्रदान हो। एक नई ऊर्जा मिले ताकि वह कभी ना टूटे और मारे गये लोगों को अपने चरणों में स्थान दें। शोकसभा में राजू माली (भगत), लड्डू त्रिपाठी, रवि गिरी, तनिष्क गिरी, रंजीत मोदनवाल, गुड्डू त्रिपाठी, बृजेश माली सहित पूरा पंडा परिवार मौजूद रहा। ज्ञात हो कि अहमदाबाद में बीते 12 जून की दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन लंदन के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद विमान क्रैश हो गया था। गुजरात के अहमदाबाद से प्लेन सवार 241 लोगों की मौत हुई थी।
चौकियां धाम में दी गयी विमान दुर्घटनाग्रस्त लोगो को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
