By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: बयालसी महाविद्यालय में 6 करोड़ के घोटालों की पुष्टि, प्रबंधक को भेजा जा सकता है जेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > बयालसी महाविद्यालय में 6 करोड़ के घोटालों की पुष्टि, प्रबंधक को भेजा जा सकता है जेल
उत्तर प्रदेशराज्य

बयालसी महाविद्यालय में 6 करोड़ के घोटालों की पुष्टि, प्रबंधक को भेजा जा सकता है जेल

Omkar Tripathi
Last updated: June 15, 2025 10:58 am
Omkar Tripathi
9 months ago
Share
बयालसी महाविद्यालय में 6 करोड़ के घोटालों की पुष्टि, प्रबंधक को भेजा जा सकता है जेल
SHARE

15 दिन में जवाब नहीं मिला तो होगी विधिसम्मत कार्रवाई

जौनपुर, बयालसी महाविद्यालय जलालपुर में वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि के बाद कॉलेज प्रबंध समिति पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। शासन ने करीब 6 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रबंधक, अध्यक्ष और सचिव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। यदि 15 दिनों के भीतर साक्ष्य के साथ संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए दोषियों को जेल भेजा जा सकता है।

यह खुलासा रविवार को बयालसी महाविद्यालय बचाओ संघर्ष समिति द्वारा जलालपुर के मथुरा सिंह सभागार में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गया। पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज की नींव स्व. ठाकुर समर बहादुर सिंह ने अपनी जमीन दान देकर रखी थी, लेकिन अब बाहरी और भ्रष्ट लोगों ने कॉलेज को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है।

उन्होंने कहा कि सरकारी धन का जमकर बंदरबांट किया गया। पुराने भवन को कागजों में बार-बार नया दिखाकर करोड़ों की रकम स्वीकृत कराई गई। पुराने पंखों, मेंटेनेंस और मरम्मत कार्यों को फर्जी रूप से दिखाकर लाखों रुपये का गबन किया गया है।

कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अलकेश्र्वरी सिंह ने बताया कि उनके प्रार्थनापत्र के आधार पर ही जांच शुरू हुई, जिसमें यह घोटाला सामने आया है। प्रबंध समिति ने सरकारी धन के साथ साथ- छात्र-छात्राओं से फॉर्म के नाम पर पांच-पांच सौ रुपये लिए, लेकिन उसका कोई हिसाब नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी बताया है कि घोटाले में फंसने की डर से बिना मेरे उपस्थिति के विद्यालय से दूर प्रबंध समिति का चुनाव कराकर एक नया अध्यक्ष बना दिया गया है। अध्यक्ष उन्हीं को बनाया गया है जिनके पति के ऊपर विद्यालय में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा है।

भाजपा नेता एवं समिति के सदस्य आमोद (रिंकू) सिंह ने कहा कि यह लड़ाई अब सिर्फ समिति की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की है। हजारों लोग इस मुहिम में साथ हैं और अब इन भ्रष्टाचारियों को जेल भेजकर ही चैन लेंगे। उन्होंने जिलाधिकारी एंव संबंधित उच्च अधिकारियों से मांग किया है कि जब तक मामला चल रहा है तब तक जिन पर आरोप की पुष्टि हुई है वह लोग विद्यालय परिसर में ना आए नहीं तो हम लोग बड़ा आंदोलन करेंगे।

शासन द्वारा जारी धारा 57 और 58 के नोटिस में प्रबंध समिति को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वे 15 दिनों के भीतर दस्तावेजों के साथ जवाब नहीं दिएं तो यह समझ जाएगा कि प्रबंधन समिति को इस संबंध में कुछ नहीं कहना है और उनके विरुद्ध अधिनियम के प्राविधानों के अनुसार विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दे की प्रबंध समिति को 11 जून 2025 को नोटिस भेजा गया है अब कुछ ही दिन नोटिस का जवाब देने के लिए बचा हैं।

9 वर्षीय बच्चे के साथ हुआ दुष्कर्म
महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में धड़क कामगार यूनियन द्वारा सम्मान समारोह संपन्न
2025नीट यूजी 2025: रिजल्ट की धूम
बहन से तेज आवाज में बात करने पर फूटा साले का गुस्सा, फिर जीजा के सर का उखाड़ ले गया बाल, घटना ने मचाया हडकंप।
चिकित्सक ने पत्रकार पर यौन शोषण समेत, विभिन्न धाराओं में मुकदमा कराया दर्ज 
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article तीसरे दिन भी आमरण अनशन जारी रहा  तीसरे दिन भी आमरण अनशन जारी रहा 
Next Article विधायक संजय उपाध्याय ने किया कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों का सम्मान विधायक संजय उपाध्याय ने किया कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों का सम्मान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up