By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: बयालसी महाविद्यालय में करोड़ों की वित्तीय अनियमितता का खुलासा, पूर्व विधायक ने उठाई प्रबंधन हटाने की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > बयालसी महाविद्यालय में करोड़ों की वित्तीय अनियमितता का खुलासा, पूर्व विधायक ने उठाई प्रबंधन हटाने की मांग
उत्तर प्रदेशराज्य

बयालसी महाविद्यालय में करोड़ों की वित्तीय अनियमितता का खुलासा, पूर्व विधायक ने उठाई प्रबंधन हटाने की मांग

Omkar Tripathi
Last updated: June 15, 2025 4:56 pm
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
बयालसी महाविद्यालय में करोड़ों की वित्तीय अनियमितता का खुलासा, पूर्व विधायक ने उठाई प्रबंधन हटाने की मांग
SHARE

अपनी भाषा चुने।

संघर्ष समिति ने उठाई दोषियों पर कार्रवाई और कॉलेज में एकल संचालन की मांग

जौनपुर। बयालसी महाविद्यालय जलालपुर एक बार फिर गंभीर आरोपों की चपेट में आ गया है। पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार सुबह पत्रकारों से बातचीत करते हुए कॉलेज प्रबंधन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने महाविद्यालय को “लूट खसोट का अड्डा” करार देते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान प्रबंधक विजय प्रताप सिंह ने वर्ष 2014 में सपा शासन के दबाव में फर्जी तरीके से सदस्यता सूची बदलकर प्रबंधक का पद हथिया लिया, और तभी से कॉलेज के संसाधनों की बेतहाशा लूट की जा रही है।

डॉ. सिंह के अनुसार, कॉलेज की वर्तमान प्राचार्य डॉ. अलकेश्वरी सिंह ने जब से कार्यभार संभाला है, तभी से प्रबंधक द्वारा खाते से धन निकासी को लेकर उन पर दबाव बनाया जा रहा है। जब प्राचार्य ने कॉलेज के प्रबंधतंत्र के स्थानीय सदस्यों – प्रभुनाथ सिंह, विजय बहादुर सिंह और ओम प्रकाश सिंह – को इस भ्रष्टाचार से अवगत कराया, तो 22 जुलाई 2024 को हुई बैठक में जब प्रबंधक से पूछताछ की गई, तब उन्होंने अमर्यादित व्यवहार किया।

इसके विरोध में 4 अगस्त 2024 को महाविद्यालय परिसर में “बयालसी महाविद्यालय बचाओ संघर्ष समिति” के बैनर तले क्षेत्रीय नागरिकों और अभिभावकों ने उग्र प्रदर्शन किया। जनदबाव को देखते हुए प्रशासन ने 11 अगस्त 2024 को बिना जांच के प्रबंधन चुनाव न कराने की समिति की मांग मानते हुए चुनाव स्थगित कर दिया।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

प्राचार्य डॉ. अलकेश्वरी सिंह ने इस गंभीर वित्तीय अनियमितता की लिखित शिकायत शासन से की। इसके आधार पर शिक्षा निदेशक ने शासन को आख्या भेजी और शासन ने अपने पत्र संख्या 579/सत्तर-06.2025 दिनांक 30 जुलाई 2024 के माध्यम से वित्त नियंत्रक से विशेष समपरिक्षण जांच कराने के निर्देश जारी किए।

जांच में खुलासा: 5.79 करोड़ रुपये की अनियमितता

21 अप्रैल 2025 को उच्च शिक्षा निदेशालय और वित्त नियंत्रक की संयुक्त समिति ने जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें यह स्पष्ट रूप से उजागर हुआ कि महाविद्यालय में ₹5,79,75,872 (पाँच करोड़ उन्यासी लाख पचहत्तर हजार आठ सौ बहत्तर रुपये) की वित्तीय अनियमितता, दुर्विनियोजन और व्यपवर्तन किया गया है। यह निष्कर्ष महाविद्यालय के बैंक अभिलेखों एवं कर्मचारियों के लिखित बयानों के आधार पर निकाला गया।

संयुक्त समिति ने उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 57 व 58 के तहत कार्रवाई करते हुए शासन से कहा है कि यदि 15 दिनों के भीतर प्रबंध तंत्र सुसंगत साक्ष्यों के साथ जवाब प्रस्तुत नहीं करता, तो यह माना जाएगा कि उनके पास इस विषय में कुछ कहने को नहीं है।

भ्रष्टाचार के बीच ‘प्रबन्धक की पत्नी को प्रबन्धक बनाना’ सवालों के घेरे में

जांच प्रक्रिया के दौरान ही विवादित प्रबंधक विजय प्रताप सिंह ने महाविद्यालय परिसर के बाहर चुनाव कराकर अपनी पत्नी चन्दा सिंह को नया प्रबंधक घोषित करवा लिया, और अनुमोदन भी प्राप्त कर लिया। इस कदम को बायपास प्रक्रिया बताते हुए क्षेत्रीय नागरिकों और संघर्ष समिति ने इस पर कड़ा ऐतराज़ जताया है।

संघर्ष समिति की माँगें

“बयालसी महाविद्यालय बचाओ संघर्ष समिति” ने शासन से स्पष्ट रूप से मांग की है कि:

जब तक धारा 57 एवं 58 के तहत कार्रवाई प्रचलन में है, तब तक विजय प्रताप सिंह एवं चन्दा सिंह के प्रबंध तंत्र का अनुमोदन तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए।

महाविद्यालय परिसर में प्रबंध तंत्र के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

महाविद्यालय का संचालन एकल व्यवस्था के अंतर्गत किया जाए, जिससे शैक्षणिक माहौल सामान्य बना रहे।

संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि शासन इस दिशा में शीघ्र और सख्त कदम नहीं उठाता, तो क्षेत्रीय नागरिक धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

You Might Also Like

जौनपुर में याचिकाकर्ता को धमकाना पड़ा मुंगरा थानाप्रभारी सहित एक सब इंस्पेक्टर और दो आरक्षी को भारी 
अमरजीत सिंह के लिए दो केंद्रीय मंत्री और कृपाशंकर ने जनता से मांगे वोट
डॉक्टर्स डे पर हमारा प्रयास फाउंडेशन ने डाॅक्टर्स को किया सम्मानित
जिला स्वच्छता समिति की बैठक: लाभार्थियों को शौचालय प्रोत्साहन राशि को मिली मंजूरी
पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article किम जोंग-उन का ईरान को समर्थन: वैश्विक तनाव में नया मोड़ किम जोंग-उन का ईरान को समर्थन: वैश्विक तनाव में नया मोड़
Next Article ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का प्रथम दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का प्रथम दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Operation Sindoor के शहीदों पर संसद में बोला झूठ? 1 साल तक शहादत छुपाने के पीछे की गंदी राजनीति पर विपक्ष का आक्रोश
  • Dulha Murder Case: अदालतें बंद कर दो? दूल्हा हत्याकांड में बहन की ‘एनकाउंटर जस्टिस’ की जिद पर सवाल
  • SIR 2026 को सफल बनाने के लिए राजनीतिक दलों के साथ हुई अहम बैठक, सभी बूथों पर BLA-2 नियुक्त करने का निर्देश
  • नदी किनारे अवैध खनन और ओबी डंपिंग पर सख्त कार्रवाई, सीओ व थाना प्रभारी होंगे जवाबदेह : उपायुक्त
  • दो बूंद जिंदगी की पिलाकर आने वाली पीढ़ी को करें पोलियो से सुरक्षित : सिविल सर्जन

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up