लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार को एक बार फिर सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौतों ने हिला दिया है। अमेठी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार एम्बुलेंस और पिकअप की जोरदार हुई टक्कर में एंबुलेंस में बैठे 5 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत गई।
जबकि एक व्यक्ति घायल है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ से गाजीपुर तक जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अमेठी जिले में 59.7 किलोमीटर पर तेज रफ्तार प्राइवेट एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सामने धीरे-धीरे चल रही पिकअप वाहन से टकरा गई. बताया जा रहा है की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गये।
हरियाणा के सोहना से बिहार का रहने वाला शर्मा परिवार अपने परिजन की एक डेड बॉडी लेकर प्राइवेट एम्बुलेंस से बिहार जा रहे थे। इस एंबुलेंस पर एम्बुलेंस का ड्राइवर तथा उसके साथी के मृतक के चार अन्य परिजन सवार थे। एंबुलेंस लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चढ़ी ही थी कि सुबह साढ़े पांच बजे जैसे ही अमेठी जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत 59.7 किलोमीटर पर पहुंची थी तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मरने वालों में एंबुलेंस का ड्राइवर और उसका साथी सरफराज निवासी हरियाणा एवं आबिद पुत्र हामिद फिरोजपुर जनपद हरियाणा भी शामिल है।साथ मृतक के तीन परिजनों की भी मौत हो गई है। जिनमें बिहार निवासी राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश शर्मा पुत्र अशोक शर्मा, दूसरा रवि शर्मा पुत्र बलराम शर्मा, तीसरा फूलों शर्मा पुत्र स्वर्गीय राम प्रसाद शर्मा का नाम शामिल है। इसी के साथ एकमात्र बच्चा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति शंभू राय पुत्र योगेश्वर राय निवासी पुरीनाही थाना वारिसनगर समस्तीपुर बिहार के रहने वाले हैं।
दूसरी घटना अमरोहा में दिल्ली हाईवे पर ट्रैक्टर टाॅली में बाइक घुसने से रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव अनवे निवासी विशाल (20) और उसके चचेरे भाई राजेश (19) की मौत हो गई। दोनों चचेरे-तहेरे भाई नाईपुरा के सामने बने अंडरपास के ढाल पर हादसे का शिकार हुए। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे पर नाईपुरा के सामने हादसा हो गया है।जब बाइक सवार दोनों युवक अंडरपास के ढाल पर आए तो सामने से ट्रैक्टर टाॅली आ गया। जिसमें बाइक घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर टाॅली घूमकर हाईवे पर आ गई। जिससे हाईवे पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने ट्रैक्टर टाॅली को हटवाया। तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।

