मुंबई। बीएमसी स्कूलों में प्रवेशोत्सव के साथ उन्हें मुफ्त 27 शैक्षणिक वस्तुएं भी दी जा रही हैं। कांदिवली पश्चिम स्थित चारकोप सेक्टर 1 मुंबई पब्लिक स्कूल में आज धूमधाम से प्रवेश उत्सव मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित आर/एस वार्ड के सहायक मनपा आयुक्त मनीष सालवे, पूर्व नगरसेविका शुभदा गुडेकर, निखिल गुडेकर तथा प्रशासकीय अधिकारी सुनंदा मिरजकर के हाथों बच्चों को शैक्षणिक सामग्रियां प्रदान की गई। प्रधानाध्यापिका स्वीटी पाटिल ने अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ऋचा संखे, शिक्षक सहकारी बैंक के डायरेक्टर सुखलाल बरई, रामआसरे विश्वकर्मा, उदय सोनपेटकर,रेखा यादव,गणेश खरात,ललित वघारे,ललिता पवार ,दीपिका रुके,रेखा मेथे समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
कांदिवली में बीएमसी स्कूल के बच्चों को 27 शैक्षणिक वस्तुओं का वितरण
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
