By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: बीजेपी द्वारा दी गई चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी के लिए तैयार संजय पांडे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > बीजेपी द्वारा दी गई चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी के लिए तैयार संजय पांडे
महाराष्ट्र

बीजेपी द्वारा दी गई चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी के लिए तैयार संजय पांडे

Akhand Rashtra
Last updated: September 15, 2023 3:32 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
बीजेपी द्वारा दी गई चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी के लिए तैयार संजय पांडे
SHARE

विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने संजय पांडे पर विश्वास और भरोसा जताते हुए उन्हें उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र का एक बार फिर से अध्यक्ष नियुक्त किया है। देखा जाए तो पार्टी ने बहुत सोच समझ कर तथा निर्णायक उत्तर भारतीयों की संख्या को देखते हुए उनको दोबारा यह जिम्मेदारी दी है। अपनी पहली पारी में चैंपियन रहे संजय पांडे के लिए दूसरी पारी को शानदार और यादगार बनाने के लिए एक अच्छा अवसर है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें दिलाने के साथ-साथ दिल्ली के सिंहासन पर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को सत्तारूढ़ करने की दिशा में उनका यह कार्यकाल बेहद चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।संजय पांडे उत्तर भारतीयों के हितों और अधिकारों के लिए हमेशा संघर्षरत रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्हें 54 विधानसभाओं में प्रचार की जिम्मेदारी दी गई थी। उत्तर भारतीय मोर्चा से जुड़े हजारों कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने कड़ी मेहनत की। हर बूथ पर अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को खड़ा किया। उनकी अच्छी रणनीति का परिणाम था कि 54 में से 48 विधानसभा में बीजेपी को शानदार जीत मिली। कोरोना संक्रमण काल में जब उत्तर भारतीयों का तेजी से पलायन हो रहा था। चारों तरफ भय और निराशा का माहौल था। यातायात साधनों का बुरा हाल था। लोगों को खाने पीने की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे समय में संजय पांडे ने किसी देवदूत की तरह अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने साथियों के साथ प्रवासी उत्तर भारतीयों की हर संभव मदद की। आज भी उत्तर भारतीय समाज उनके द्वारा किए गए मानवीय कार्यों को हमेशा याद करता है।संजय पांडे ने हमेशा राष्ट्र विरोधी और समाज विरोधी ताकतों के खिलाफ न सिर्फ जमकर आवाज उठाई अपितु उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई बार उग्र आंदोलन भी किए। पुणे के यलगार परिषद में हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शरजिल उस्मानी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन करते हुए उन्हें कई बार गिरफ्तार होना पड़ा। राष्ट्र धर्म को सर्वोपरि मानने वाले संजय पांडे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपना आदर्श नेता मानते हैं। उनका साफ कहना है कि बीजेपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो उत्तर भारतीय समाज के हितों और अधिकारों के संरक्षण की बात करती है। उत्तर भारतीय मतदाताओं के आशीर्वाद से वे मुंबई महानगरपालिका चुनाव में बीजेपी की जीत पक्की मानते हैं। देखना है अपनी दूसरी पारी में संजय पांडे पार्टी की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं?

बीजेपी द्वारा दी गई चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी के लिए तैयार संजय पांडे
अखिल भारतीय जायसवाल महासभा के उपाध्यक्ष बनाए गए सर्वेश जायसवाल
स्व. चंद्रशेखर शुक्ल को मरणोपरांत महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार
नवोदय साहित्यिक मंच द्वारा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न
प्रधानाध्यापक बनने पर शाला परिवार ने किया डॉ नागेश पांडे का सम्मान
डॉ.योगेश दुबे का दिव्यांग कैरियर पोर्टल दिव्यांगों के लिए बना वरदान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article लक्ष्य पाने का जुनून हो तो कुछ भी मुश्किल नहीं – अभिषेक सिंह लक्ष्य पाने का जुनून हो तो कुछ भी मुश्किल नहीं – अभिषेक सिंह
Next Article डॉ अनील काशी मुरारका के सामाजिक कार्यों को सुनकर भावुक हुई प्रतिभा पाटिल डॉ अनील काशी मुरारका के सामाजिक कार्यों को सुनकर भावुक हुई प्रतिभा पाटिल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up