मुंबई। विश्व योग दिवस के अवसर पर देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल लल्लन तिवारी ने गोरेगांव पूर्व स्थित अपने आवास की छत पर विभिन्न आसनों में योग किया। उन्होंने कहा कि योग न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है अपितु मन को भी ताकतवर बनाता है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी छोटी छोटी बातों पर विचलित हो जाती है। ऐसे में योग उनके लिए बहुत ही कारगर उपाय है। यह मन को ताकतवर बनाता है, जिससे मन विषम परिस्थितियों में भी अशांत नहीं होता। उन्होंने युवा पीढ़ी से प्रतिदिन योग करने की अपील की।
शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए करें योग : राहुल तिवारी
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
