पुलिस ने साधी चुप्पी
जौनपुर
जिले बक्शा अंतर्गत तेजीबाज़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत में रविवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात जंगीपुर गांव के पास चितौड़ी निवासी छोटेलाल उर्फ मयंक गौतम पुत्र स्वर्गीय बांकेलाल के साथ हुई, जिसकी लाश गांव के पास स्थित बगीचे में बरामद हुई।
रिपोर्ट के अनुसार, कुछ अज्ञात लोग सुबह लगभग 10:00 बजे युवक को उसके घर से बुलाकर पास के बगीचे में ले गए, जहाँ सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों को घटना की जानकारी काफी देर से मिली, और हैरानी की बात यह रही कि पुलिस को भी सूचना देर से दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी तेजीबाजार दिव्य प्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के पास पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया । पुलिस हत्याकांड के खुलासे के लिए सघन जांच में जुटी है और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीणों में इस हत्या को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। फिलहाल, हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।इस घटना कर पुलिस की तरफ से समाचार लिखे जाने तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

