By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जौनपुर के मेडिकल कालेज,में जागरूकता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जौनपुर के मेडिकल कालेज,में जागरूकता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
उत्तर प्रदेशराज्य

जौनपुर के मेडिकल कालेज,में जागरूकता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

Omkar Tripathi
Last updated: June 26, 2025 12:18 pm
Omkar Tripathi
9 months ago
Share
जौनपुर के मेडिकल कालेज,में जागरूकता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
SHARE

जौनपुर: उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर की प्रधानाचार्या प्रो० डा० रूचिरा सेठी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो० डा० ए०ए० जाफरी के दिशा निर्देश में मानसिक रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डा० विनोद वर्मा द्वारा दिनांक 26 जून, 2025 को नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर राष्ट्रीय दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेडिकल कालेज की प्रधानाचार्या प्रो० डा० रुचिरा सेठी रही। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि नशीली दवाओं का सेवन और उनकी तस्करी न केवल व्यक्ति के जीवन को तबाह करती है, बल्कि यह पूरे समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी बाधा बनती है। आज जब हमारा देश युवाओं की शक्ति पर गर्व करता है, तब यह अत्यंत आवश्यक है कि हम अपने युवा साथियों को नशे की चपेट में आने से बचाएं। नशा केवल शरीर को ही नहीं बल्कि यह शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, और पारिवारिक रिश्तों पर गहरा असर डालता है। युवा लोगों में नशे की समस्या बढ़ रही है। युवा पीढ़ी नसे को आज के दौर में फैसन के तौर पर देख रहे है। जो उनके जीवन के लिए बहुत बड़ा खतरा है। हमें यह समझना होगा कि किसी भी प्रकार का नशा समाधान नहीं, बल्कि समस्याओं की शुरूआत है। हम सबका कर्तव्य है कि हम नशे के खिलाफ आवाज उठाएं, अपने आस-पास जागरूकता फैलाएं और यदि कोई इस दलदल में फंसा हुआ है, तो उसे सही मार्ग दिखाएं।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो० डा० ए०ए० जाफरी ने बताया कि नशे की लत एक रोग है और इसका इलाज संभव है। जरूरत है समय पर पहचान और सहयोग की। हमारे अस्पताल में नशा मुक्ति परामर्श, चिकित्सा सुविधाएं और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ उपलब्ध हैं। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि यदि आप अपने आसपास किसी को इस लत में उलझा हुआ देखें तो उसे शर्मिदगी के बजाय सहारा दें और इलाज के लिए प्रेरित करें। अतः मेरा आग्रह है कि हम सभी मिलकर एक “नशा मुक्त समाज” की दिशा में कार्य करें। आइए, हम इस दिवस को केवल एक तिथि तक सीमित न रखें, बल्कि इसे एक आंदोलन के रूप में अपनाएं। आप सभी से आशा करता हूं कि आप स्वयं भी नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों से अवगत कराएं।

मानसिक रोग विभाग के विभागाध्यक्ष* *डा० विनोद वर्मा ने अवैध ड्रग की तस्करी के बारे में बत्ताया। उन्होंने बताया अवैध तस्करी का गिरोह चलता है जो मुख्यतः युवा लोगो को अपने जाल में फसाता है एक बार जो नशे की चपेट में आ जाता है उसको उस लत से निकाला मुस्किल होता है। आप सभी से अपील करता हूँ कि हम मिलकर एक ऐसी पीढ़ी तैयार करें जो स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बने एक ऐसा भारत, जो नशा मुक्त हो।

मानसिक रोग विभाग के सीरियर रेजिडेंट डा० राहुल सिंह ने नशे के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहाँ लोग तनाव को दूर करने के लिए और जिज्ञासा के चक्कर में आकर नशा करने लगते है। जिससे स्वयं एवं उनका परिवार बर्बाद हो जाता है।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य प्रो० डा० आशीष यादव, चिकित्सा अधीक्षक, विनोद कुमार, डा० सी०बी०एस० कर्नल पटेल, डा० अरविन्द पटेल, डा० हमजा अंसारी, डा० अचल सिंह, डा० सरिता पाण्डेय, डा० ममता, डा० स्वाती, डा० चन्द्र मान, डा० संजीव यादव, डा० बृजेश कुमार, एवं अनुज कुमार, रजनी राजभर, श्वेता आदि कर्मचारी एवं मरीज व उनके तीमारदार उपस्थित रहें।

अवैध रूप से चल रहे विद्यालय को कराया बंद
देश भर के 27 लाख बिजली कर्मचारी निजीकरण के विरोध में हुये एकजुट
लंका पर नहीं मिलेगी मशहूर पहलवान की लस्सी और चाची की कचौड़ी
छात्रों के भविष्य को देखते हुए मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज ने किया मेगा अपॉइंटमेंट फेयर का आयोजन
लाल बहादुर यादव “कमल” के गीत संग्रह “मनवीणा” का विमोचन संपन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जौनपुर में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन जौनपुर में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन
Next Article अविवाहित महिला का कराया गर्भपात, वायरल ऑडियो से खुली पोल अविवाहित महिला का कराया गर्भपात, वायरल ऑडियो से खुली पोल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up