नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा पुलिस ने थाना क्षेत्र के हसरौली गांव के समीप पेट्रोल पम्प पर बीते मंगलवार की सुबह भाजपा परशुरामपुर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा के छोटे भाई सुशील मिश्रा की पिटाई मामले में पुलिस ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सुरेन्द्र मिश्र ने दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया है कि भाई सुशील पेट्रोल पंप पर तेल भरवा रहा था अचानक तीन बाईक पर सवार 5 लोगों ने पिटाई कर भाई को घायल कर दिया। पुलिस ने नामजद तहरीर के आधार पर थाना क्षेत्र के निकरोजपुर गांव निवासी पंकज यादव, आर्यन यादव, शशांक यादव, शिवा यादव एवं दीहजह्निया गांव निवासी शिवम यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष भाई की पिटाई मामलें में 5 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
