By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: “गुड वर्क” या “गुड शो”? – एटा कोतवाली नगर पुलिस की पीठ थपथपाने की जल्दबाज़ी पर सवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > “गुड वर्क” या “गुड शो”? – एटा कोतवाली नगर पुलिस की पीठ थपथपाने की जल्दबाज़ी पर सवाल
उत्तर प्रदेशराज्य

“गुड वर्क” या “गुड शो”? – एटा कोतवाली नगर पुलिस की पीठ थपथपाने की जल्दबाज़ी पर सवाल

Omkar Tripathi
Last updated: July 6, 2025 1:41 pm
Omkar Tripathi
12 months ago
Share
"गुड वर्क" या "गुड शो"? – एटा कोतवाली नगर पुलिस की पीठ थपथपाने की जल्दबाज़ी पर सवाल
SHARE

एटा – कोतवाली नगर पुलिस ने हाल ही में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लूट के एक मामले में आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का दावा किया है। साथ ही, लूटे गए 1700 रुपये में से 1000 रुपये की बरामदगी और आरोपी को जेल भेजने की सूचना भी दी गई। पुलिस की ओर से इसे “सराहनीय कार्य” बताकर प्रचारित किया गया, लेकिन जब ज़मीनी हकीकत को खंगाला गया, तो मामला कुछ और ही नजर आया।

घटना दिनांक 4 जुलाई 2025 को वादी अनमोल पुत्र राणाप्रताप निवासी नसीरपुर थाना बागवाला, अपने साथियों अनमोल व दीपक के साथ कोर्ट तारीख पर एटा कचहरी जा रहा था। करीब दोपहर 12:45 बजे, अलीगंज चुंगी के पास आदित्य पुत्र राकेश और उसके अन्य साथियों ने रास्ता रोककर गाली-गलौज, मारपीट की और पीड़ित की जेब से मोबाइल और 1700 रुपये लूट लिए। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मीडिया की खबरों के बाद मु0अ0सं0 350/25 धारा 115(2), 324(4), 309(4), 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति में क्या कहा गया?

कोतवाली नगर पुलिस ने विज्ञप्ति में बताया कि आरोपी आदित्य को 24 घंटे के भीतर 1000 रुपये की नकदी सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार तोमर और उप निरीक्षक मोहित शर्मा शामिल सहित तीन पुलिस कर्मी शामिल थे। इसे “बड़ी सफलता” और “गुड वर्क” के रूप में प्रचारित किया गया।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

लेकिन असल कहानी क्या है?

पीड़ितों के अनुसार, आरोपी को खुद पीड़ित ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, न कि पुलिस ने उसे खोजकर गिरफ्तार किया। इसके बावजूद पुलिस ने 24 घंटे बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे अपनी उपलब्धि के तौर पर दिखाया। यह जानकारी अनमोल द्वारा अपनी दी गयी वाइट में बात स्पष्ट रूप से दी गयी है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपी अभी तक फरार हैं, और उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

इससे पहले पीड़ित ने पुलिस पर तहरीर बदलने और मामला दबाने का भी आरोप लगाया था। मीडिया के हस्तक्षेप के बाद ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

क्या पुलिस कर रही है “गुड वर्क” या फिर “गुड शो”?

लूट की रकम 1700 रुपये थी, जबकि पुलिस ने सिर्फ 1000 रुपये की बरामदगी दिखाकर पूरा मामला निपटा लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पीड़ित द्वारा की गई थी, मगर पुलिस ने उसे भी अपनी पीठ थपथपाने का बहाना बना लिया।

यह घटना एटा पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े करती है —

क्या पीड़ितों द्वारा पकड़े गए आरोपी को पेश कर “गुड वर्क” दिखाना सही है?

बाकी आरोपी अब तक क्यों फरार हैं?

क्या मीडिया के बिना यह FIR भी नहीं होती?

जब असल “वर्क” जनता करे, और पुलिस सिर्फ प्रचार में व्यस्त हो — तो यह “गुड वर्क” नहीं, एक “गुड शो” बन जाता है।

You Might Also Like

समाज के लिए प्रेरणा और संदेश बना ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन
आचार्य पवन त्रिपाठी समेत 6 विभूतियां को राघवेंद्र सेवा मंच ने किया सम्मानित
वृद्धजनों के प्रति संवेदनशील पहल — उपायुक्त आदित्य रंजन ने सहयोगी नगर वृद्धा आश्रम का किया निरीक्षण
पुलिस ने 3 लोगों के विरूद्ध दर्ज किया मुकदमा
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मंजू लोढ़ा को सिंगापुर में मिला अवार्ड
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article संदिग्ध परिस्थितियों में स्टाफ नर्स सीमा श्रीवास्तव की हुई मौत।
Next Article निशिकांत राय बने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निशिकांत राय बने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up