By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: आजमगढ़ में ओझा ने भूत भगाने के नाम पर महिला को महिला को पीटा… पिलाया टॉयलेट का पानी; हुई मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > आजमगढ़ में ओझा ने भूत भगाने के नाम पर महिला को महिला को पीटा… पिलाया टॉयलेट का पानी; हुई मौत
उत्तर प्रदेशराज्य

आजमगढ़ में ओझा ने भूत भगाने के नाम पर महिला को महिला को पीटा… पिलाया टॉयलेट का पानी; हुई मौत

Omkar Tripathi
Last updated: July 7, 2025 7:39 pm
Omkar Tripathi
12 months ago
Share
SHARE

अपनी भाषा चुने।

आजमगढ़: तहबरपुर थाना क्षेत्र के नयापुरा निवासी अनुराधा (35) पत्नी रंजीत यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।ओझा ने भूत उतारने के नाम पर महिला को पीट-पीटकर मार डाला। झाड़-फूंक के दौरान गला दबाया, बाल पकड़कर घसीटा और टॉयलेट का पानी पिलाया। महिला ने ऐसा करने से मना किया तो बोला- बड़ा साया है, ऐसे नहीं भागेगा। महिला की तबीयत बिगड़ने पर ओझा उसे हॉस्पिटल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ओझा फरार हो गया। महिला के परिजन ओझा के घर के पहुंचे। रविवार रातभर शव रखकर हंगामा किया।

अनुराधा एक माह से अपने मायके कंधरापुर थाना क्षेत्र के पहलवानपुर गांव में पिता बलिराम यादव के घर रह रही थी। बताया जा रहा है कि उसकी कोई संतान नहीं थी, जिसे लेकर वह मानसिक तनाव में रहती थी। इस बीच गांव के ही एक कथित सोखा चंदू ने 22000 रुपये लेकर महिला को संतान होने की गारंटी दी थी। रविवार की रात उसने झाड़फूंक के नाम पर महिला को न सिर्फ पीटा बल्कि गला दबाया और कथित रूप से नाबदान का गंदा पानी भी पिला दिया। महिला की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे ऑटो से लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

इसके बावजूद सोखा चंदू महिला को घर लाकर कहता रहा कि वह बेहोश है, होश में आने पर मायके भेज देंगे। देर रात जब महिला की मौत की सूचना परिजनों और ग्रामीणों को हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। गुस्साए लोगों ने रातभर मृतका का शव आरोपी सोखा के घर के सामने रखकर प्रदर्शन किया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सोमवार सुबह पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस तैनात है।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

You Might Also Like

आचार्य महाश्रमण ने किया आचार्य श्री तुलसी चौक का अवलोकन
LEADS 2025 में हासिल किया ‘Exemplar’ दर्जा: उत्तर प्रदेश ने मारी बाजी
Brighting Star Of Kathak Dance – Avni Shinde
आदर्श प्रधानाध्यापक रामकृपाल यादव का सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह संपन्न
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बच्चों को दिया स्वस्थ रहने का संदेश
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article जौनपुर: कोतवाली पुलिस ने शांति भंग में 17 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
Next Article चित्रनगरी संवाद मंच में राजेश विक्रांत की पुस्तक आमची मुंबई पर चर्चा चित्रनगरी संवाद मंच में राजेश विक्रांत की पुस्तक आमची मुंबई पर चर्चा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up