नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा विकास खण्ड के सुल्तानपुर गांव में स्थित विद्याधर तिवारी महिला महाविद्यालय परिसर में सोमवार को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई अति महत्वाकांक्षी योजना के तहत स्नातकोत्तर छात्राओं टैबलेट वितरण किया गया। वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता जिला सहकारिता विभाग प्रबुद्ध कुमार दूबे ने टैबलेट वितरण पश्चात अपने संबोधन में कहा कि छात्राएं सरकार द्वारा दी जा रही टैबलेट का सद्पयोग अपने शिक्षण कार्य में ही करें तो निश्चित रूप से उसके दूरगामी परिणाम होंगे। महाविद्यालय के प्रबंधक विनोद तिवारी ने सभी के प्रति आभार जताते हुए बताया कि यह टैबलेट छात्राओं के लिए वरदान साबित हो सकता है परन्तु वे सही रूप से इसका उपयोग करें। इस दौरान प्राचार्य मनोज कुमार यादव, सुनील तिवारी, ग्राम प्रधान सुशील विश्वकर्मा सहित शिक्षकगण मौजूद रहे।
दर्जनों छात्राओं को वितरित किया गया टैबलेट
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
