उन्नाव। आखिरकार पुलिस के शिकंजे में फंसा गंगाघाट का कुख्यात अपराधी, गैंगस्टर, स्वघोषित पत्रकार आदर्श निगम।
विगत दिनों हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे जिलाबदर अपराधी आदर्श निगम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य के लिए दबिश जारी है।
लंबे समय से कुख्यात हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर अपराधी आदर्श निगम खुद को पत्रकार बता कर लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करके उगाही तथा अपराध कर रहा था। किंतु पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर जी की नजरों से गंगाघाट में अपराध की कड़ी पर लगाम लगा दी गई। आज पुलिस ने इसे जेल भेज दिया।
गंगाघाट में अपराधी, हिस्ट्रीशीटरों ने चलन के तौर पर खुद को यूट्यूब पत्रकार घोषित कर लंबे समय से अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। आदर्श निगम पर पुलिस की कार्यवाही से गंगाघाट में पत्रकार का लबादा ओढ़े अपराधियों में खलबली मच गई है।

