By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: चेन पुलिंग कर ट्रेन पर पथराव करने के 10 आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > अपराध > चेन पुलिंग कर ट्रेन पर पथराव करने के 10 आरोपी गिरफ्तार
अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

चेन पुलिंग कर ट्रेन पर पथराव करने के 10 आरोपी गिरफ्तार

Omkar Tripathi
Last updated: July 11, 2025 8:40 pm
Omkar Tripathi
12 months ago
Share
चेन पुलिंग कर ट्रेन पर पथराव करने के 10 आरोपी गिरफ्तार
SHARE

पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, यात्रियों में मची थी अफरा-तफरी,

जौनपुर।कटवार हाल्ट पर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकने और उस पर ईंट-पत्थर बरसाकर यात्रियों में दहशत फैलाने वाले 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी कतार में खड़े होकर अपने किए पर शर्मिंदा दिखे और माफी मांगते नजर आए।

घटना 9 जुलाई की है, जब जौनपुर से रायबरेली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही कटवार हाल्ट के समीप पहुँची, कुछ युवकों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को जबरन रोक दिया।

ट्रेन में सवार कुछ लड़कों की पहचान होने पर अभियुक्त रोहित यादव और सौरभ यादव ने अपने साथियों को फोन कर मौके पर बुलाया। ये सभी अभियुक्त एक पुराने विवाद की रंजिश में संबंधित युवकों की तलाश में ट्रेन में चढ़ गए।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

बताया गया है कि यह रंजिश मई महीने में राजाबाजार बनकट में एक बारात के दौरान हुए विवाद से जुड़ी थी। जब यात्रियों ने इस हरकत का विरोध किया तो आरोपियों ने ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से यात्रियों में भगदड़ मच गई, कई शीशे टूट गए और जन-धन की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।

पुलिस ने वायरल वीडियो और गुप्त सूचना के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी दस अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रोहित यादव, शशिकांत यादव, अखिलेश यादव, आशु यादव, सागर बिंद, शुभम मौर्य, कृष्णा यादव, संकेत पाल, प्रिंस बिंद और पवन यादव शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना बरसठी के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, निरीक्षक अपराध प्रमोद यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से जिले में असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

You Might Also Like

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना अंतर्गत 63 छात्रों को टैबलेट वितरित
आठवीं पास मुन्ना भाई ने ग्रेजुएट बनकर डाला वोट!
सुंदरपुर सब्जी मंडी में पार्किंग और जाम की समस्या
उपस्थिति शीट एवं डेस्क स्लिप उपलब्ध
शुद्ध पेयजल मात्र दिखावा जिला पंचायत द्वारा लगा RO एक साल से खराब
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article गुरू पूर्णिमा/धम्म चक्क पवत्तन दिवस मनाया गुरू पूर्णिमा/धम्म चक्क पवत्तन दिवस मनाया
Next Article पटीदारों ने ही गोली मारकर लिया हत्या का बदला पटीदारों ने ही गोली मारकर लिया हत्या का बदला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up