तीन वर्ष पुराने हत्या का मुख्य आरोपी था सरोज
बरईपार | तेजी बाजार थाना अंतर्गत बरईपार सिकरारा मार्ग पर सकलडेला गांव नियर सेवक पाइप उद्योग के पास बीते गुरुवार को देर शाम को सरोज पाठक पुत्र दयाशंकर पाठक उम्र लगभग 40 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसमें गोली मारने का कारण तीन वर्ष पहले 29 मार्च 2022 को पट्टीदारी विवाद था ।जिसमें हीरालाल पाठक की हत्या हो गई थी। कुल पांच लोग आरोपी बनाए गए थे। उसमें मृतक सरोज पाठक मुख्य आरोपी था जो माह तक जेल में बंद था जमानत पर जेल से छूटकर आया था। जिसे देखकर पट्टीदारों का प्रतिशोध दिनप्रति दिन बढ़ता गया और गोली मारने का कारण बना। मृतक सरोज पाठक के बेटे अजीत पाठक ने आरोप लगाया कि मेरे पिता को पट्टीदार घनश्याम पाठक ,आदिम पाठक, नागेंद्र पाठक, हमेशा जान से मारने की धमकी देते थे और यही लोग गुरुवार की देर शाम लगभग आठ बजे को जाकर मेरे पिता को गोली मारकर हत्या कर दी। बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस तीनों आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का भाई था वह वह अपने पीछे लड़का अजीत ,अमित, और लड़की अंजना पाठक पत्नी संगीता को छोड़ गए ।जहां पत्नी सहित बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है ।
हत्या से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है जिसे देखते हुए सुरक्षा के मद्दे नजर प्रशासन ने दर्जनों का पुलिस बल लगा रखा है जिससे गांव में कोई अपनी घटना ना हो।

