By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: *संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगांठ पर होगा डाक टिकट प्रतियोगिता का आयोजन: कर्नल विनोद*
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > देश > *संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगांठ पर होगा डाक टिकट प्रतियोगिता का आयोजन: कर्नल विनोद*
देशविदेश

*संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगांठ पर होगा डाक टिकट प्रतियोगिता का आयोजन: कर्नल विनोद*

Omkar Tripathi
Last updated: July 12, 2025 9:51 pm
Omkar Tripathi
9 months ago
Share
*संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगांठ पर होगा डाक टिकट प्रतियोगिता का आयोजन: कर्नल विनोद*
SHARE

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) अक्टूबर 2025 में अपनी 80 वीं वर्षगाँठ मनाएगा। यूएन@80 के स्मृति कार्यक्रमों के तहत भारतीय डाक विभाग द्वारा विदेश मंत्रालय के सहयोग से डाक टिकट डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कर्नल विनोद कुमार, पीएमजी, वाराणसी परिक्षेत्र ने बताया कि “बहुपक्षवाद, वैश्विक नेतृत्व और प्रबंधन के माध्यम से हमारे भविष्य के निर्माण में यूएन@80 और भारत की नेतृत्वकारी भूमिका” विषय पर कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी एवं आर्ट कॉलेज के विद्यार्थी डाक टिकट डिजाइन कर सकते हैं। 

यह प्रतियोगिता 1 जुलाई से 15 अगस्त, 2025 तक विभिन्न विद्यालयों और कॉलेज में डाक विभाग द्वारा आयोजित की जाएगी। कलाकृति ए4 आकार (200 जीएसएम) के सफेद आर्ट पेपर पर क्रेयॉन्स, पेंसिल कलर, वाटर कलर, एक्रेलिक कलर्स का उपयोग करके बनाई जाएगी। 

कर्नल विनोद कुमार, पीएमजी, वाराणसी परिक्षेत्र ने बताया कि प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सीबीएसई व राज्य बोर्ड से संबद्ध विद्यालय, तथा सभी कला महाविद्यालय भाग ले सकते हैं। 

स्कूल शिक्षा विभाग, सीबीएसई, यूजीसी एवं अन्य नियामक संस्थाएं अपने अधीनस्थ संस्थानों को प्रतियोगिता आयोजित करने हेतु निर्देशित करेंगी। प्रत्येक विद्यालय द्वारा प्रतियोगिता के बाद शीर्ष 5 प्रविष्टियाँ चयनित कर उन्हें स्कैन करके माईगॉव (MyGov) पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। यह पोर्टल 20 जुलाई से 15 अगस्त 2025 तक लाइव रहेगा। चीफ पोस्टमास्टर जनरल की अध्यक्षता में परिमंडल स्तर पर गठित समिति स्कूलों से प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन कर 5 श्रेष्ठ डिज़ाइनों का चयन करेगी, जिन्हें डाक निदेशालय को अंतिम मूल्यांकन हेतु भेजा जाएगा। इनमें से राष्ट्रीय स्तर की श्रेष्ठ प्रविष्टि के चयन हेतु विदेश मंत्रालय और डाक विभाग द्वारा संयुक्त रूप से नामित समिति द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा।

कर्नल विनोद कुमार, पीएमजी, वाराणसी परिक्षेत्र ने कहा कि डाक टिकट केवल संचार का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये राष्ट्र की कला, संस्कृति, इतिहास और विरासत को दर्शाने वाले जीवंत प्रतीक होते हैं। ये छोटे आकार में बड़े विचारों, ऐतिहासिक घटनाओं और सामाजिक मूल्यों को सहेजते हैं। ऐसे में यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति और राष्ट्रीय व वैश्विक दृष्टिकोण को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करने का अनूठा अवसर प्रदान करेगी। 

यह प्रतियोगिता न केवल उनके कलात्मक विकास, बल्कि समाज और वैश्विक मुद्दों की समझ को भी बढ़ावा देगी। यह पहल विद्यार्थियों को न केवल एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच प्रदान करती है, बल्कि उन्हें एक जागरूक वैश्विक नागरिक के रूप में सोचने और रचनात्मक रूप से अपनी बात कहने का अवसर भी देती है।

कर्नल विनोद आज एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए जिसमें उन्होंने विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को निकट भविष्य में होने वाले टेक्नोलॉजी विकास के प्रति जागरूक किया ।

कर्नल विनोद ने बताया कि छोटी सी डाक टिकट अपने आप में इतिहास और भूगोल के साथ साथ प्रसिद्ध व्यक्तियों के जीवन की सूचनाओं को बच्चों विद्यार्थियों तक पहुँचाने का काम भी करती है । उन्होंने सभी स्कूल कॉलेज के शिक्षकों से अपील की कि इस अवसर का लाभ उठाकर अपने संस्थाओं में इस प्रतियोगियों को शामिल करें ताकि भविष्य में उनको पुरस्कार दिया जा सके ।

भारत के इन दो खिलाड़ियों ने मारा शतक, इंग्लैंड बैकफुट पर!
गेल (इंडिया) लिमिटेड ने 1 एमएमटीपीए एलएनजी की आपूर्ति हेतु विटोल एशिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एलएनजी एसपीए पर हस्ताक्षर किए
संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में जमानत
अहमदाबाद विमान हादसा: फ्यूल स्विच ऑफ होने से क्रैश
उत्तर भारत में भारी बारिश और आंधी का कहर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आकाशीय बिजली गिरने से हुई युवक की मौत   आकाशीय बिजली गिरने से हुई युवक की मौत  
Next Article *171.49 लाख की छह सड़क परियोजना का किया शिलान्यास - राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार)*  *171.49 लाख की छह सड़क परियोजना का किया शिलान्यास – राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार)* 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up