मडियाहूजौनपुर। सोमवार को तहसील परिसर में लेखपालों ने मड़ियाहूं लेखपाल संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार मौर्य और महामंत्री अभिलाष यादव के नेतृत्व में हापुड़ में एक लेखपाल की मौत से आक्रोशित होकर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित उप जिला अधिकारी के माध्यम से चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
हापुड़ के धौलाना तहसील में एक जन चौपाल के दौरान किसान द्वारा लेखपाल पर घूस लेने का आरोप लगाया गया था। जिसे संज्ञान में लेकर जिला अधिकारी ने लेखपाल को निलंबित कर दिया था। आरोपी लेखपाल द्वारा तहसील में विशाल पदार्थ का सेवन कर लिया गया था। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी । ज्ञापन में मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने ,योग्यता अनुसार सरकारी नियुक्ति करने ,जांच रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने तथा समस्त अधिकारियों को अधीनस्थ के साथ मानवीय एवं सम्मानजनक व्यवहार करने का निर्देश निर्गत करने की मांग की गई।

