*एक दर्जन से अधिक अवैध कनेक्शन काटे गए, ₹50,000 की हुई राजस्व वसूली*
सुल्तानपुर। बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को कुड़वार उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले चकमूसी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। उपखंड अधिकारी सौरभ दीक्षित के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें एक दर्जन से अधिक अवैध विद्युत कनेक्शन काटे गए।
अभियान के दौरान बिजली बकायेदारों पर भी कार्रवाई हुई और कुल लगभग ₹50,000 की राजस्व वसूली की गई। विभाग की इस सक्रियता से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
कार्रवाई में अवर अभियंता अवधेश मौर्या, टीजी-2 पंकज धीर गुप्ता, टीजी-2 हरिकेश सहित अन्य संविदा कर्मी शामिल रहे।
बिजली विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि 17 जुलाई गुरुवार को कुड़वार बाजार में एक मेगा कैंप लगाया जाएगा, जिसमें उपभोक्ताओं को बकाया जमा करने और विद्युत बिल संबंधी शिकायतों का समाधान करने का अवसर मिलेगा।

